विज्ञापन

काजू कतली को कहें टाटा! 100 रुपये में बनाएं 1 किलो मूंगफली बर्फी, देखें वीडियो

मीठे में हर बार काजू कतली ही क्यों खानी? इस बार ट्राई करें मूंगफली वाली बर्फी, स्वाद के साथ-साथ बनाने में भी है आसान.

काजू कतली को कहें टाटा! 100 रुपये में बनाएं 1 किलो मूंगफली बर्फी, देखें वीडियो
मूंगफली वाली बर्फी कैसे बनती है?
NDTV


त्योहारों का सीजन हो या घर में कोई छोटी-मोटी खुशी, बाजार की मिठाइयों के बिना बात अधूरी सी लगती है. खासकर काजू कतली का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है. मगर आजकल बाजार में मिलने वाली काजू कतली की शुद्धता पर भरोसा करना बहुत मुश्किल हो गया है.अब सवाल ये उठता है कि हर हार काजू कतली ही क्यों? इस बार कुछ लग क्यों न ट्राई किया जाए. घर पर ही थोड़ी सूझबूझ के साथ मूंगफली से एकदम बाजार जैसी 'पीनट कतली' तैयार कर सकते हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • भुनी हुई मूंगफली (400 ग्राम)
  • चीनी (200 से 225 ग्राम)
  • पानी (चीनी का आधा हिस्सा)
  • मिल्क पाउडर (2 से 3 बड़े चम्मच)
  • चांदी का वर्क
  • केसर वाला दूध
  • बारीक कटे हुए पिस्ते

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले कच्ची मूंगफली को धीमी आंच पर भून लें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए.
  2. जब यह ठंडी हो जाए, तब हाथों से मसलकर इसके सारे छिलके पूरी तरह से हटा दें.
  3. अब छिले हुए दानों को नापकर ठीक 400 ग्राम की मात्रा तय कर लें.
  4.  मूंगफली को पीसते वक्त सबसे बड़ी दिक्कत यह आती है कि वह तेल छोड़ने लगती है, इससे बचने का बढ़िया तरीका यह है कि छिले हुए दानों को मिक्सी में पीसने से पहले कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
  5. मूंगफली को थोड़ा-थोड़ा करके मिक्सी में पीसें और साथ में थोड़ा सा मिल्क पाउडर भी मिला लें.
  6. अब इस पिसे हुए मिश्रण को किसी छलनी से छान लें.
  7. छानने से टेक्सचर एकदम स्मूथ और बाजार की काजू कतली जैसा फाइन हो जाएगा, जो टुकड़े ऊपर बच जाएं, उन्हें दोबारा पीसकर छान लें.
  8.  अब एक कढ़ाई में नाप के अनुसार चीनी डालें और उससे आधा पानी मिला दें.
  9.  गैस ऑन करें और चीनी को लगातार चलाते हुए घुलने दें.
  10.  जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और हल्की सी एक तार बनने की स्थिति आ जाए तो गैस की आंच बंद कर दें.
  11.  आंच बंद करने के बाद, छना हुआ मूंगफली और मिल्क पाउडर का मिश्रण धीरे-धीरे चाशनी में डालते जाएं और करछी से लगातार मिलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें.
  12.  इसे तब तक चलाएं जब तक यह डो के फॉर्म में न आ जाए.
  13.  जब यह मिश्रण कढ़ाई छोड़ने लगे और समेटने पर डो जैसा दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें.
  14.  इसे हल्का सा ठंडा होने दें.
  15.  अब एक बटर पेपर या साफ पॉलीथिन लें, उस पर यह मिश्रण रखें और ऊपर से एक और बटर पेपर रखकर हल्के हाथों से बेलन की मदद से मनचाही मोटाई में बेल लें.
  16.   इसके ऊपर चांदी का वर्क लगाएं ताकि बिल्कुल शादियों वाली मिठाई का लुक आए साथ ही, थोड़े से केसर वाले दूध के छींटे और पिस्ते की कतरन से गार्निश कर दें.
  17. अब इसे पूरी तरह से सूखने और सेट होने के लिए छोड़ दें।.
  18. जब यह अच्छे से सेट हो जाए, तो इसे अपनी पसंद के डायमंड या चौकोर शेप में काट लें.

इसे भी पढ़ें: द‍िल्‍ली का प्रदूषण न कर दें आंखें खराब, घर से बाहर न‍िकलने से पहले कर लें ये 5 काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peanut Barfi Easy Recipe, Barfi Recipes, Food, Mungfali Benefits, Peanut Barfi Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com