विज्ञापन

न चीनी, न चाशनी, न मावा, गेहूं के आटे से बनाएं सर्दियों की ये हेल्दी बर्फी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

सिर्फ गेहूं के आटे और किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं सर्दियों ये खास बर्फी.

न चीनी, न चाशनी, न मावा, गेहूं के आटे से बनाएं सर्दियों की ये हेल्दी बर्फी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
बालों और दिल की सेहत के लिए वरदान है ये बर्फी.
Canva

मीठा खाना भला किसे पसंद नहीं है. भारतीय घरों में सर्दियों का मौसम आते ही तरह-तरह की मिठाइयां बनने लगती हैं. अगर आप भी घर पर बने हेल्दी और टेस्टी स्वीट की तलाश कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको हाल ही में यूट्यूब चैनल (Papa Mummy Kitchen - Specials) पर शेयर रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे खाने से न सिर्फ मीठे की क्रेविंग कम होगी, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान हैं. क्योंकि इस बर्फी की सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो चाशनी बनाने की जरूरत पड़ती है और न ही मावा का इस्तेमाल होता है. इसके बावजूद इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी. 

कैसे बनाएं सर्दियों की सेहतमंद बर्फी-

सामग्री-

  • अलसी- 1 कप
  • देसी घी- 1 कप
  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • बेसन- 1 कप
  • नारियल का बुरादा- ¼ कप
  • कद्दूकस किया हुआ गुड़- 1 कप

विधि-

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमें अलसी डालें. लगातार चलाते हुए अलसी को भूनें. 
  2. जब अलसी हल्की चटकने लगे और उसका रंग थोड़ा गहरा हो जाए, तब गैस बंद कर दें. इसे प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
  3. ठंडी हुई अलसी को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि अलसी गरम न हो, वरना इससे तेल निकल सकता है.
  4. जिस ट्रे या थाली में बर्फी जमानी है, उसमें अच्छी तरह घी लगा लें ताकि बर्फी आसानी से निकल सके.
  5. एक कढ़ाई में घी गर्म करें. अब इसमें गेहूं का आटा और बेसन डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. 
  6. जब मिश्रण हल्का गोल्डन हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे, तब समझ जाएं कि यह अच्छी तरह भुन चुका है.
  7. अब भुनी हुई अलसी का पाउडर और नारियल का बुरादा डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  8. गैस बंद कर दें और मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें. गर्म मिश्रण की गर्मी से गुड़ आसानी से पिघल जाएगा. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं.
  9. तैयार मिश्रण को घी लगी ट्रे में डालकर समान रूप से फैला दें. चम्मच या कटोरी की मदद से ऊपर की सतह को स्मूद कर लें.
  10. मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. इसके बाद मनचाहे आकार में बर्फी काट लें और पूरी तरह सेट होने के बाद सर्व करें.

क्यों है यह बर्फी खास?

  • अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है.
  • गुड़ प्राकृतिक मिठास देता है.
  • बेसन और गेहूं का आटा इसे भरपूर स्वाद और टेक्सचर देते हैं.
  • इसमें चाशनी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • बिना पानी के बनने के कारण यह लंबे समय तक शेफ रह सकती है.
  • सर्दियों में एनर्जी देने वाली हेल्दी मिठाई का अच्छा ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें- Desi Foods: सर्दियों में क्यों हर घर में नजर आने लगता है गुड़? जानें इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flaxseed Recipe, Barfi Recipe Video, Winter Recipes For Immunity, Alsi Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com