विज्ञापन

मुजफ्फरपुर और आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; हाजीपुर, दानापुर, प्रयागराज और गाजियाबाद समेत होंगे 10 स्टॉपेज

Muzaffarpur Anand Vihar Special Train: त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में घर पहुंचे लोगों की अब शहर वापसी के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. जानें इस स्पेशल ट्रेन की तारीख, कोच पोजीशन, रूट और सभी स्टेशनों की टाइमिंग. 

मुजफ्फरपुर और आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; हाजीपुर, दानापुर, प्रयागराज और गाजियाबाद समेत होंगे 10 स्टॉपेज
बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी.
NDTV
  • भारतीय रेलवे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल तक विशेष फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
  • गाड़ी संख्या 05211 मुजफ्फरपुर से 22 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन आनंद विहार पहुंचेगी.
  • वापसी में गाड़ी संख्या 05212 आनंद विहार से 23 नवंबर को दोपहर 3:45 बजे चलकर अगले दिन मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
नई दिल्ली:

Bihar to Delhi Special Train Timing: त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली से बिहार पहुंचे लोगों की अब दिल्ली वापसी की वजह से बिहार से दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों की भारी भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे लगातार विशेष इंतजाम कर रहा है. इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक जोड़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन  संख्या 05211 व 05212 चलाने की घोषणा की है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

कब-कब चलेगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन?

रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 05211 मुजफ्फरपुर जंक्शन  आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज यानी 22 नवंबर 2026 को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी. वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05212 आनंद विहार टर्मिनल  मुजफ्फरपुर जंक्शन स्पेशल ट्रेन कल यानी 23 नवंबर 2026 को आनंद विहार से प्रस्थान करेगी. 

ये है ट्रेन का पूरा रूट और टाइमिंग

गाड़ी संख्या 05211 मुजफ्फरपुर जंक्शन से दोपहर 13:30 बजे खुलेगी और हाजीपुर (14:25), सोनपुर (14:40), पाटलिपुत्र (15:30), दानापुर (16:00), आरा (16:32), बक्सर (17:35), पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (19:30), प्रयागराज जंक्शन (22:55), गोविंदपुरी (03:00) और गाजियाबाद (12:00) होते हुए अगले दिन दोपहर 12:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05212 आनंद विहार टर्मिनल से 23 नवंबर को दोपहर 15:45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन गाजियाबाद (16:15), गोविंदपुरी (01:15), प्रयागराज जंक्शन (05:20), पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (08:40), बक्सर (10:00), आरा (11:00), दानापुर (11:33), पाटलिपुत्र (12:00), सोनपुर (12:48) और हाजीपुर (13:00) रुकते हुए अगले दिन दोपहर 15:00 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी. 

यह भी पढ़ें- कोहरे में अब नहीं थमेगी ट्रेनों की रफ्तार! रेलवे ने अपग्रेड किया फॉग सेफ्टी डिवाइस, लोको पायलट को पहले ही मिलेगा सिग्नल अलर्ट

 ट्रेन में लगेंगे सभी एसी कोच

यात्रियों के आरामदायक सफर को ध्यान में रखते हुए इस पूरी तरह से आरक्षित स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट एसी (First AC), एसी 2 टियर और एसी 3 टियर के कोच लगाए गए हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करें. 

यह भी पढ़ें- छठ के बाद मुंबई लौटने वालों के लिए रेलवे चलाएगा छपरा-बांद्रा-छपरा स्पेशल ट्रेन; शेड्यूल जारी, देखें पूरा टाइम-टेबल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Northern Railway, Festival Special Train, Muzaffarpur Junction, Anand Vihar Terminal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com