- रेलवे ने बिहार, UP, दिल्ली, महाराष्ट्र व गुजरात रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.
- छपरा से उधना जंक्शन, गोरखपुर से हडपसर व गोरखपुर से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित किया गया है
- मुजफ्फरपुर, रक्सौल व आनंद विहार के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
Chhapra to Mumbai Special train List: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बिना किसी परेशानी के सफर का विकल्प देने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों करने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में उत्तर मध्य रेलवे की ऱओ से जारी लिस्ट के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख रूटों पर यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनकी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव की व्यवस्था भी की गई है.
छपरा, गोरखपुर और दिल्ली रूट की प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
पहली सूची के तहत कई महत्वपूर्ण रूटों पर विशेष गाड़ियों की समय सारणी तय कर दी गई है. छपरा से उधना जंक्शन के लिए 24 नवंबर को ट्रेन नंबर 05115 की रवानगी 18:20 बजे, आगमन 05:20 और वापसी में 05116 (26 नवंबर, प्रस्थान 10:00, आगमन 20:50) चलेगी, जो मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और मानिकपुर होते हुए गुजरेगी. गोरखपुर से हडपसर के बीच 05093 (24 नवंबर, प्रस्थान 21:55, आगमन 07:30) और 05094 (26 नवंबर, प्रस्थान 10:05, आगमन 19:00) का संचालन होगा, जिनका ठहराव कानपुर सेंट्रल और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रहेगा.
इसी क्रम में गोरखपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 05019 (24 नवंबर, प्रस्थान 14:40, आगमन 08:20) और दिल्ली से गोरखपुर के लिए 05020 (25 नवंबर, प्रस्थान 11:10, आगमन 05:05) चलाई जाएगी, जो कानपुर सेंट्रल और टूंडला पर रुकेगी. गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 05097 (25 नवंबर, प्रस्थान 20:55, आगमन 08:30) तथा 05098 (27 नवंबर, प्रस्थान 12:30, आगमन 23:50) संचालित होंगी. वहीं छपरा और बांद्रा टर्मिनस के बीच 05185 (25 नवंबर, प्रस्थान 21:00, आगमन 08:10) और 05186 (27 नवंबर, प्रस्थान 10:45, आगमन 01:30) सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और आगरा ईदगाह होते हुए चलेंगी.
🚆 सफर हो आसान, हर राह बने सुगम यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक एवं सुगम यात्रा का विकल्प मिल सके। #SpecialTrains #Connectivity #NCRRailway #IndianRailways https://t.co/KrwoR2X9d0
— North Central Railway (@CPRONCR) November 21, 2026
मुजफ्फरपुर, रक्सौल और आनंद विहार के लिए विशेष गाड़ियां
दूसरी सूची में शामिल ट्रेनों के जरिए भी यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है. मुजफ्फरपुर से हडपसर के लिए 05213 (21 नवंबर, प्रस्थान 19:30, आगमन 06:30) और वापसी में 05214 (23 नवंबर, प्रस्थान 19:30, आगमन 08:00) निर्धारित है. रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 05563 (22 नवंबर, प्रस्थान 19:10, आगमन 08:00) और वापसी में 05564 (24 नवंबर, प्रस्थान 18:00, आगमन 06:00) प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेंगी.
मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन नंबर 05211 (22 नवंबर, प्रस्थान 13:30, आगमन 12:45) और आनंद विहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर के लिए 05212 (23 नवंबर, प्रस्थान 15:45, आगमन 15:00) प्रयागराज जंक्शन और गोविंदपुरी होते हुए संचालित होंगी. इसके अलावा मुजफ्फरपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 05217 (23 नवंबर, प्रस्थान 08:40, आगमन 22:30) तथा 05218 (25 नवंबर, प्रस्थान 13:30, आगमन 04:00) चलेंगी, जबकि गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस के बीच 05091 (23 नवंबर, प्रस्थान 21:55, आगमन 12:00) और 05092 (25 नवंबर, प्रस्थान 13:45, आगमन 23:55) कानपुर सेंट्रल, टूंडला और आगरा ईदगाह पर ठहरेंगी.
यह भी पढ़ें- अयोध्या-जनकपुर ट्रेन में नहीं चलेंगे VIP पास और कूपन, ID Proof के साथ सिर्फ 2 देशों के नागरिक ही कर सकेंगे सफर
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर से पहले ट्रेन की सटीक समयसारणी और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए RailOne ऐप या रेलवे के आधिकारिक माध्यमों का उपयोग करें. यात्रा के दौरान किसी भी बदलाव या लाइव जानकारी के लिए यात्रियों को समय-समय पर स्थिति जांचते रहने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर और आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; हाजीपुर, दानापुर, प्रयागराज और गाजियाबाद समेत होंगे 10 स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं