विज्ञापन

महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन में गुजराती व्यंजनों की धूम, क्या मेन्यू से गायब हो गए कांदेपोहे, जानें क्या-क्या किया गया शामिल

महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन का मेन्यू इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. अब महाराष्ट्रीयन पारंपरिक नाश्ते की जगह गुजराती व्यंजनों का दबदबा बढ़ता जा रहा है.

महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन में गुजराती व्यंजनों की धूम, क्या मेन्यू से गायब हो गए कांदेपोहे, जानें क्या-क्या किया गया शामिल
महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन के मेन्यू में क्या-क्या किया गया शामिल
Photo Credit: NDTV

महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन के मेन्यू को लेकर इन दिनों सियासी और प्रशासनिक गलियारों में जबरदस्त चर्चाओं का बाजार गर्म है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि मंत्रालय के उपाहारगृह में अब महाराष्ट्रीयन पारंपरिक नाश्ते की जगह गुजराती व्यंजनों का दबदबा बढ़ता जा रहा है. आइए जानते हैं मेन्यू से क्या हटाया गया है और क्या शामिल किया गया है.

गुजराती पकवानों को किया गया शामिल

नई रेट लिस्ट में शामिल 54 व्यंजनों की सूची में मूंग ढोकला, सफेद ढोकला और कच्छी दाबेली जैसे गुजराती पकवानों को खास जगह दी गई है, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या महाराष्ट्र की पहचान माने जाने वाले कांदेपोहे को मेन्यू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

हालांकि, इस मामले में नया मोड़ तब आया जब कैंटीन के मैनेजर दिलीप शिंदे ने सामने आकर इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की. उनका कहना है कि पोहा, चाय और कॉफी के दाम पहले से ही तय हैं, इसलिए नई दरों के परिपत्र में उनका जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन पोहा अब भी मेन्यू का हिस्सा बना हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

लेमन टी और ग्रीन टी परोसने की तैयारी

इस पूरे बदलाव के पीछे राज्य सरकार का वह फैसला बताया जा रहा है, जिसमें मंत्रालय और विधानभवन की कैंटीन में सेहतमंद और पौष्टिक भोजन परोसने की बात कही गई थी. चर्चा है कि मंत्रिमंडल और सरकारी बैठकों में अब समोसे, वड़ापाव और भजिया जैसे तले हुए स्नैक्स की जगह लेमन टी और ग्रीन टी परोसने की तैयारी है. 

दक्षिण भारतीय व्यंजनों की भी भरमार

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस नई सूची में सिर्फ गुजराती ही नहीं, बल्कि पुणेरी मिसल, शेगांव कचोरी और कोथिंबीर वड़ी के साथ-साथ पालक इडली, मूंग इडली और मसाला डोसा जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजनों की भी भरमार है.

Latest and Breaking News on NDTV

अलग-अलग कीमत चुकानी होगी

दिलचस्प बात यह भी सामने आ रही है कि कैंटीन में एक ही व्यंजन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों से अलग-अलग कीमतें वसूली जाएंगी, जिसे लेकर कर्मचारियों के बीच नई सुगबुगाहट शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें: बिना तले ठेकुआ कैसे बनाएं? एयर फ्रायर में ठेकुआ बनाने का ये है सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com