विज्ञापन

मौसंबी का जूस पसंद नहीं है, तो बनाएं टेस्‍टी मौसंबी सूप, यह रहा बनाने का तरीका

हर बार वही सेम सूप क्यों पीना? इस सर्दी ट्राई करें मौसंबी का सूप, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाओगे.

मौसंबी का जूस पसंद नहीं है, तो बनाएं टेस्‍टी मौसंबी सूप, यह रहा बनाने का तरीका
मौसंबी का सूप
NDTV

सर्दियों के दिनों में गर्मा-गरम सूप पसंद है, लेकिन हर बार वही बोरिंग टोमैटो या स्वीट कॉर्न सूप पीने का मन नहीं करता? इस बार क्यों न कुछ अलग ट्राई किया जाए. इस बार आप मौसंबी का स्पेशल विंटर सूप अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.यह न सिर्फ आपके स्वाद को पूरी तरह बदल देगा, बल्कि सर्दी के मौसम में एक नया और फ्रेश अनुभव भी देगा.

ज्यादातर लोग लोग मौसंबी को सीधा फल के रूप में या जूस की तरह लेते हैं, लेकिन जब इसे हल्के मसालों के साथ तड़का लगाकर गरमा-गरम सूप के रूप में परोसा जाता है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. चलिए फिर देर किस बात कि है नोट कर लेते हैं इसकी आसान रेसिपी.

देखें वीडियो...

 सामग्री:

  •  मौसंबी (1)
  •  खाना पकाने का तेल (1 छोटा चम्मच)
  •  लहसुन (3 से 4 कलियां)
  •  काला नमक (1 चुटकी)
  •  काली मिर्च पाउडर (1 चुटकी)
  •  ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक ताजी और अच्छी गुणवत्ता वाली मौसंबी लें.
  2. इसे पानी से अच्छी तरह धोने के बाद बीच में से दो बराबर हिस्सों में काट लें.
  3. अब एक जूसर या हाथ वाली मशीन की मदद से दोनों टुकड़ों का सारा रस अच्छी तरह निचोड़कर एक बर्तन में अलग निकाल कर रख लें.
  4.  इसके बाद गैस पर एक छोटा पैन या कड़ाही चढ़ाएं और उसमें एक चम्मच तेल डालकर हल्का गर्म करें.
  5. तेल के गर्म होते ही इसमें बारीक कटे हुए लहसुन के टुकड़े डालें.
  6. लहसुन को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसकी कच्ची महक पूरी तरह गायब न हो जाए और वह हल्का सुनहरा रंग का न दिखने लगे.
  7. अब इस भुने हुए लहसुन में पहले से निकाला हुआ ताजा मौसंबी का रस धीरे-धीरे मिला दें.
  8. मिश्रण में स्वाद को बढ़ाने के लिए तुरंत एक चुटकी काला नमक और एक चुटकी ताजी पिसी हुई काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें.
  9.  इस पूरे मिश्रण को धीमी आंच पर एक अच्छा उबाल आने तक पकने दें.
  10. लास्ट में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिला लें.
  11. बस, आपका गरमा-गरम और बेहद स्वादिष्ट मौसंबी का अनोखा सूप बनकर बिल्कुल तैयार है,. 
  12. जिसका आनंद आप सर्दियों की ठंडी शाम में ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: यूपी स्टाइल मटर का निमोना बनाने की आसान विधि, देखें रेसिपी वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com