विज्ञापन

यूपी स्टाइल मटर का निमोना बनाने की आसान विधि, देखें रेसिपी वीडियो

अगर घर पर एकदम बाहर जैसा निमोना बनाने की सोच रहे हैं, तो नीचे बताई हुई आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है.

यूपी स्टाइल मटर का निमोना बनाने की आसान विधि, देखें रेसिपी वीडियो
हरे मटर का निमोना कैसे बनता है?
NDTV

सर्दियों के मौसम का जिक्र आते ही सबसे पहले जिस लाजवाब और पारंपरिक व्यंजन की याद मन में आती है, वह है उत्तर भारत का प्रसिद्ध 'हरे मटर का निमोना,' आज के समय में, तो मिक्सी और ग्राइंडर ने रसोई के कामों को बेशक बहुत आसान बना दिया है, लेकिन पुराने समय की सिलबट्टे पर हाथ से पीसकर बनाई गई रेसिपीज़ का मुकाबला आज भी कोई मशीन नहीं कर सकती. जब ताजे हरे मटर को सिलबट्टे पर हल्का दरदरा पीसा जाता है, तो उसकी बनावट और खुशबू हर तरफ बनी रहती थी, जिससे पकवान का स्वाद कई गुना बढ़ था.

आइए, बिना किसी देरी के इस जायकेदार विंटर स्पेशल निमोने की पूरी विधि क्या है जान लेते हैं?

सामग्री:

  • ताजे हरे मटर (1 किलो)
  • हरा धनिया (1 मुट्ठी)
  • आलू (2 से 3)
  • सरसों का तेल (2 बड़े चम्मच)
  • टमाटर (1 बड़ा)
  • प्याज (2)
  • धनिया पाउडर (आधा चम्मच)
  • गरम मसाला (आधा चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (एक चौथाई चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • तेजपत्ता (2)
  • जीरा (आधा चम्मच)
  • पानी (लगभग 2 गिलास)

बनाने की विधि:

  1.  सबसे पहले 1 किलो फ्रेश हरे मटर लें.
  2. अब मिक्सी का उपयोग करने के बजाय पारंपरिक तरीका अपनाते हुए इसे सिलबट्टे पर रखें और हल्का दरदरा पीस लें.
  3. ध्यान रहे कि मटर पीसते समय बिल्कुल भी पानी का इस्तेमाल नहीं करना है, क्योंकि मटर का अपना प्राकृतिक नमी और रस होता है.
  4.  इसी तरह, एक मुट्ठी धुले हुए हरे धनिए को भी सिलबट्टे पर एकदम बारीक और फाइन पीस लें, जिससे निमोने में बहुत ही शानदार हरा रंग और बेहतरीन महक आएगी.
  5. पिसे हुए धनिए को मटर वाले मिश्रण में ही मिला लें.
  6. अब गैस पर एक लोहे या भारी तले की कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें दो बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छे से गर्म करें.
  7. जब तेल से धुआं उठने लगे और कच्चापन निकल जाए, तब इसमें कटे हुए आलू के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक भूनकर बाहर निकाल लें.
  8.  अब उसी बचे हुए तेल में पिसा हुआ मटर-धनिया का मिश्रण, बारीक कटे टमाटर और सभी सूखे मसाले डाल दें.
  9.  इस मिश्रण को लो टू मीडियम फ्लेम पर कम से कम 10 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. शुरुआत में यह थोड़ा चिपचिपा लग सकता है, लेकिन जैसे-जैसे यह भुनता जाएगा, इसका रंग पूरी तरह बदल जाएगा और मिश्रण खिला-खिला और सिकुड़कर कम हो जाएगा.
  10. सही तरीके से भुनाई ही इस रेसिपी की असली जान है.
  11.    जब मसाले और मटर अच्छी तरह भुन जाएं, तब इसमें लगभग दो गिलास पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  12. इसके बाद कढ़ाई को ढककर मीडियम आंच पर तब तक पकने दें जब तक इसमें एक अच्छा उबाल न आ जाए.
  13.    अब एक दूसरे पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, इसमें तेजपत्ता, जीरा और बचा हुआ बारीक कटा हुआ प्याज डालें.
  14. प्याज को तब तक भूनें जब तक वह सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए.
  15. तैयार किए गए इस खुशबूदार तड़के को उबलते हुए निमोने के ऊपर डाल दें और कढ़ाई को कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दें ताकि सारे फ्लेवर आपस में अच्छी तरह घुल-मिल जाएं.
  16. बस, आपका गरमा-गरम, सौंधी खुशबू वाला पारंपरिक सिलबट्टे का निमोना बनकर बिल्कुल तैयार है.
     

इसे भी पढ़ें: गुड़ का हलवा कैसे बनाएं? अमृतसर का मशहूर गुड़ का हलवा बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Matar Ka Nimona Recipe, Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com