Bajre ki Rabri: सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपने शरीर का खास ध्यान रखने लगते हैं. अपने पहनावे से लेकर खान-पान मे लोग ऐसी चीजों को शामिल करते हैं. जो शरीर को गर्मी देती है. ऐसे में ठंड के मौसम में लोग बाजरे का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते है. इसकी तासीर तो गर्म होती ही है साथ में शरीर को एनर्जी और पोषण भी मिलता है. लेकिन अगर आप एक ही तरह से बाजरे की डिश खाकर बोर हो गए हैं तो इन सर्दियों में बाजरे की राबड़ी ट्राई कर सकते हैं. जो टेस्टी होने के साथ साथ आपके शरीर को हेल्दी और मजबूत रखेगा. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी...
बाजरे की राबड़ी बनाने के लिए सामग्री
- बाजरा
- पानी
- दही
- नमक
- मक्खन
- देसी घी
यह भी पढ़ें: गुड़ का हलवा कैसे बनाएं? अमृतसर का मशहूर गुड़ का हलवा बनाने का तरीका
बाजरे की राबड़ी बनाने की विधि
बाजरे की राबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे अच्छी तरह साफ करके हल्का दरदरा पीस लें. अब इस पिसे हुए बाजरे को निकालकर फिर फिर से साफ कर लें ताकि उसमें मौजूद बाजरे के छिलके निकल जाए. अब इस बाजरे को एक बर्तन में निकालकर उसमें हल्का पानी डालकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. जब तक बाजरी भी रहा है तब तक थोड़ी सी दही की लस्सी बना लें.
दही की लस्सी बनाने के बाद भीगे हुए बाजरे को थोड़ा और पीस लें. इसके बाद इस पिसे हुए बाजरे को दही की लस्सी में मिक्स कर लें. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि दही और बाजरे के घोल में कोई भी गांठ नहीं रहे. अब इस मिश्रण को गैस पर चढ़ाकर उसमें स्वादानुसार नमक और मक्खन डाल दें. अगर आप चाहें को मक्खन की जगह देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद आप उबाल आने कर इसे गैस पर रखें.
घोल जब गाढी हो जाए तब गैस को बंद करके इसे ढककर रख दें. इसके साथ ही तैयार आपकी सर्दियों वाली बाजरे की राबड़ी. इसे आप प्याज और शलजम की गार्निशिंग के साथ गर्मागर्म सर्व कर करते हैं. राबड़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप भुनी हुई मिर्च भी इसके साथ परोस सकती है.
यह भी पढ़ें: गुजरात की मशहूर दानेदार मोहनथाल बर्फी कैसे बनाएं? मुंह में डालते ही घुल जाएगा इसका दानेदार स्वाद
यह भी पढ़ें: सर्दियों में गाजर-गोभी-शलगम का अचार कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं