विज्ञापन

Melody Toffee हुई वायरल! यहां जानें इसे घर पर बनाने की रेसिपी

How To Make Melody Toffee At Home: अगर आप भी मेलोडी टॉफी के शौकीन हैं, तो इस आसान रेसिपी से इसे घर पर बना सकते हैं. 

Melody Toffee हुई वायरल! यहां जानें इसे घर पर बनाने की रेसिपी
मेलोडी टॉफी में मुख्य क्या हैं?

How To Make Melody Toffee At Home: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं, हाल ही में उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई. जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए, लेकिन एक वीडियो चर्चा का विषय बन गई. वीडियो में प्रधानमंत्री भारत की मशहूर पार्ले की मेलोडी टॉफी देते हुए दिखाई दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

मेलोडी टॉफी मुलायम कैरेमल और चॉकलेट का बढ़िया मेल है, जो बच्चों से लेकर बड़े भी इसे खूब चाव से खाते हैं. बाहर से यह कैरेमल जैसी सॉफ्ट होती है और अंदर से चॉकलेटी, हल्की क्रीमी फिलिंग इसका स्वाद और मजेदार बना देती है. अगर आप भी मेलोडी टॉफी के शौकीन हैं, तो इस आसान रेसिपी से इसे घर पर बना सकते हैं. 

सामग्री:

दूध पाउडर (1 कप)
मक्खन (2 बड़े चम्मच)
वनीला एसेंस (आधा चम्मच)
कॉफी पाउडर (1 छोटा चम्मच)
चीनी (आधा चम्मच)
कैरामेल सॉस
कोको पाउडर (2 चम्मच)
कंडेंस्ड मिल्क (2 बड़े चम्मच)

बनाने की विधि

  • कड़ाही में मक्खन डालकर, दूध और चीनी मिलाकर घुलने दें.
  • अब मिल्क पाउडर और कोको डालकर का स्मूद मिश्रण बना लें. 
  • अब कंडेंस्ड मिल्क और वनीला डालकर तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे.
  • एक पैन में कैरामेल सॉस और दूध गर्म करें और चलाते रहें, ताकि चिकना कैरामेल तैयार हो जाए.
  • अब अपने हाथों पर घी लगाएं और फिर चॉकलेट मिश्रण का छोटा भाग लें, बीच में कैरामेल रखें और टॉफी का आकार बना दें.
  • तैयार की गई टॉफियां प्लेट में रखकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें.
  • बटर पेपर में लपेटकर रखें और एयरटाइट डिब्बे में 10 से 15 दिनों तक स्टोर करें. 

इसे भी पढ़ें: कमर दर्द से लेकर डायबिटीज तक में असरदार है मत्स्येन्द्रासन, जानिए कैसे करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com