विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं? मोदक है बप्पा का पसंदीदा भोग, नोट पर लें रेसिपी

गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर आप बप्पा को खुश करना चाहते हैं, तो उनका पसंदीदा भोग मोदक चढ़ाएं. यहां जानते हैं रेसिपी-

गणेश चतुर्थी पर क्या बनाएं? मोदक है बप्पा का पसंदीदा भोग, नोट पर लें रेसिपी
How to Make Modak : घर पर मोदक कैसे बनाएं?

Ganesh Chaturthi 2026 : इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी. इस मौके पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ उन्हें खास तरह का प्रसाद चढ़ाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को मोदक काफी प्रिय है. इसलिए इस अवसर पर आप भी उन्हें मोद भोग में चढ़ा सकते हैं. अगर आपको ये रेसिपी नहीं आती है, तो परेशान न हों. हम यहां आपको मोदक बनाने की खास रेसिपी बताएंगे. यहां जानते हैं विस्तार से-

वीडियो में देखें मोदक कैसे बनाएं?

घर पर मोदक कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • एक चुटकी नमक
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 3/4 कप गुड़
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच घी

मोदक बनाने की विधि

सबसे पहले 1 पैन में घी गर्म करें और उसमें नारियल डालकर हल्का भून लें. अब इसमें गुड़ मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए. लास्ट में इलायची पाउडर डालकर मिक्चर को ठंडा होने दें. 

इसके बाद एक पैन में पानी उबालें. इसमें घी और नमक डालें. जब पानी उबलने लगे तो चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गैस बंद कर दें और फिर कुछ मिनट के लिए आटे मिक्स आटे को ढककर रखें. हल्का ठंडा होने पर इसे नरम आटे की तरह गूंध लें.

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें कटोरी जैसा आकार दें. बीच में नारियल और गुड़ की स्टफिंग भरें और किनारों को मोड़ते हुए मोदक का आकार दें. सभी मोदक तैयार होने के बाद इन्हें स्टीमर में 10 से 15 मिनट तक भाप में पकाएं.

क्यों पसंद हैं गणेश जी को मोदक?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  मोदक ज्ञान, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि भगवान गणेश को इसका स्वाद इतना पसंद है कि इसे उनका प्रिय भोग माना जाता है. इसलिए गणेश उत्सव के दौरान मोदक का विशेष महत्व रहता है.

ये भी पढ़ें - आसानी से टमाटर के छिलके कैसे निकालें? देखिए 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Ganeshotsav 2026, Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi Healthy Bhog, Ganesh Chaturthi  kab H, Ganesh Chaturthi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com