Frozen Peas Side Effects: ठंड का मौसम आ गया है और ऐसे में लोगों की थाली में हरी मटर शामिल हो ही जाती है. मटर पनीर हो, आलू मटर या फिर मटर की घुघरी ठंड के मौसम में ये सभी चीजें खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. वैसे तो हरी मटर हर मौसम में आती है और लोग इसे खाते हैं, लेकिन कई बार लोग फ्रेश की जगह फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करते हैं, खासतौर से वो लोग जिनके पास टाइम कम होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रोजन हरी मटर आपके समय को तो बचा सकती है लेकिन आपकी सेहत पर इसका बुरा असर भी पड़ सकता है? जी हां फ्रोजन मटर का ज्यादा सेवन आपको कई बीमारियों की चपेट में ला सकता है. आइए जानते हैं कि फ्रोजन मटर खाने के नुकसान.
फ्रोजन हरी मटर खाने के नुकसान ( Frozen Green Peas Side Effects)
ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने खाया घर का बना अपनी मां के हाथ का खाना, यहां देखें उनकी थाली में क्या-क्या था
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वजन बढ़ना
ज्यादा मात्रा में हरी मटर का सेवन आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता है. मटर को फ्रोज करने के लिए इसमें प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं, जिनमें स्टार्च ज्यादा मात्रा में होता है. स्टार्च आपको शरीर में फैट को बढ़ा सकता है.
ब्लड शुगर
फ्रोजन मटर को जरूरत से ज्यादा खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है. मटर को फ्रोज करने के लिए स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर में जाकर शुगर में बदल जाता है. यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है.
ब्लड प्रेशर
फ्रोजन हरी मटर का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकता है. दरअसल इसमें सोडियम ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है.
पोषक तत्व नष्ट
फ्रोजन मटर के पोषक तत्व फ्रेश मटर की तुलना में कम होते हैं. दरअसल इसको प्रिजर्व करने के लिए इसे ज्यादा समय तक फ्रिज में रखा जाता है. जिस वजह से इसके विटामिन्स और मिनरल्स खत्म हो जाते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं