How To Reduce Salt: नमक किसी भी खाने के स्वाद को बनाने और बिगाड़ने का काम करता है. क्योंकि जरा सी नमक की मात्रा आपके खाने के स्वाद को बिगाड़ सकता है. खाना पकाने के लिए निश्चित रूप से समय, धैर्य और रुचि की आवश्यकता होती है. लेकिन कई बार खाना बनाते वक्त हममें से ज्यादातर लोगों के साथ ये गलती हो जाती है नमक को लेकर. अगर आपसे भी सब्जी, दाल में नमक की मात्रा ज्यादा हो गई है तो घबराएं नहीं बल्कि, इन आसान टिप्स की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन उपायों के बारे में.
नमक की मात्रा को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय- (Tez Namak Ko Kam Kaise Kare)
1. बेसन-
अगर सब्जी या दाल नमक में मात्रा गलती से ज्यादा हो गई है तो घबराएं नहीं बल्कि इसे कम करने के लिए थोड़ा सा बेसन लें अच्छे से भून लें और दाल या सब्जी में मिलाकर पका लें. इससे स्वाद भी बढ़ेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- खाली पेट फल खाना सही है या नहीं? जानिए दिन के किस समय फल खाने से मिलती है असली एनर्जी

Photo Credit: Canva
2. आटे की लोई-
अगर नमक की मात्रा ज्यादा हो गई है तो आप आटा की एक लोई बनाएं और उसे सब्जी या दाल में डाल दें. फिर कुछ देर बाद इसे निकाल लें. ऐसे करने से आटा नमक की मात्रा को सोख लेगा.
3. नींबू-
नींबू का खट्टा स्वाद न सिर्फ खाने के स्वाद को बढाने बल्कि, नमक की मात्रा को बैलेंस करने में भी मददगार है. अगर दाल और सब्जी में नमक की मात्रा ज्यादा हो गई है तो आप इसमें नींबू का रस डाल सकते हैं.
4. घी-
अगर आप भी घी खाने के शौकीन हैं और सब्जी दाल में नमक की मात्रा ज्यादा हो गई है तो उसमें घी मिला लें. ऐसा करने से न सिर्फ नमक कम लगेगा बल्कि स्वाद भी बढ़ेगा.
Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | How to Lose Weight | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं