- सावन के पवित्र महीने की शुरूआत हो चुकी है.
- आज सावन का पहला सोमवार है.
- साबूदाना खिचड़ी बनाने में आसान और हेल्दी है.
First Shravan Somvar Vrat 2021: सावन के पवित्र महीने की शुरूआत हो चुकी है आज सावन का पहला सोमवार है. हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आषाढ़ के महीने के बाद सावन का माह आता है. सावन के महीने को श्रावण मास भी कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामना पूरी होती हैं. इस महीने बहुत लोग मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन जैसी कई चीजों का सेवन नहीं करते हैं. भगवान शिव की आराधना करते हैं और सात्विक भोजन करते हैं. कुछ लोग फलाहारी व्रत रखते हैं और कुछ एक समय सात्विक भोजन करते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी रेसिपी जो सावन सोमवार व्रत में आप खा सकते हैं.
साबूदाना खिचड़ी रेसिपीः (Shravan Somvar Vrat Recipe)
आज सावन का पहला सोमवार है. हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है. बहुत से लोग सावन के पूरे महीने प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते हैं. इस दिन व्रत का पालन करने वाले दिनभर व्रत रख के शाम को सात्विक भोजन करते हैं. कुछ फलाहार व्रत भी करते हैं. कई लोग व्रत में सेंधा नमक का सेवन करते हैं कुछ लोग इसको भी नहीं खाते हैं. अगर आप भी सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो हम आपको साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी बताते हैं जो बनाने में आसान और हेल्दी है. साबूदाना खिचड़ी को बनाने के लिए साबूदाना, मूंगफली, कढ़ीपत्ता, सेंधा नमक, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च की जरूरत होती है. साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए उसे कुछ घंटे पानी में भिगोकर रखना पड़ता है. इसका पानी सूखने के बाद इसमें ये सारी चीजों को डालकर तड़का लगाया जाता है. अंत में इसमें नींबू का रस डाला जाता है जो इसे थोड़ा अलग स्वाद देता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आज सावन का पहला सोमवार है. हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है.
साबूदाना खिचड़ी की सामग्रीः
1 कप साबूदाना
1 कप मूंगफली
2 टेबल स्पून घी
1 टी स्पून जीरा
3-4 साबुत लाल मिर्चः
एक टहनी कढ़ी पत्ता
2 टी स्पून सेंधा नमक (वैकल्पिक)
1 टी स्पून मिर्च पाउडर
1 टेबल स्पून हरा धनिया
1 टी स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टेबल स्पून नींबू का रस
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधिः
साबूदाना खिचड़ी को बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को पानी से साफ करके पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें. ध्यान रहे पानी साबूदाना से तीन सेंटीमिटर ऊपर होना चाहिए. छन्नी में छान लें. एक मोटे कपड़े पर एक घंटे के लिए फैलाकर छोड़ दें. साबूदाना से पानी पूरी तरह निकल जाना चाहिए, वरना बनाते समय साबूदाना चिपकने लगेगा. अब साबूदाना, मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर को एक साथ मिलाएं. एक पैन में घी गर्म करें. उसमें जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते को तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें साबूदाना डालें. हल्की आंच पर पकाएं. थोड़ी देर पका लेने के बाद इसे आंच से उतार लें. गार्निशिंग के लिए हरा धनिया, हरी मिर्च और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं