बॉलीवुड में आपको हर मौसम, हर मिजाज और हर इमोशन से जुड़े गीत मिल जाएंगे. वहीं अब जब सावन का महीना है तो इसके आते ही बॉलीवुड के कई गाने प्लेलिस्ट में वापस से लौट आते हैं. इन्हीं में से एक गाना है जो 59 साल बाद भी उतना ही पसंद किया जाता है. साल 1967 में आई फिल्म 'मिलन' का फेमस गाना 'सावन का महीना पवन करे शोर' गाना आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए है. इस गाने में सुनील दत्त और नूतन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है.
आनंद बख्शी के बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत
साल 1967 में आई फिल्म 'मिलन' के गाने 'सावन का महीना पवन करे शोर' गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गाने के आसान और दिल को छू लेने बोल ने इसको खास बना दिया था. वहीं गाने का संगीत मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया. लता मंगेशकर और मुकेश की दिल को छू लेने वाली आवाज ने इस गाने को ऐसा बना दिया कि ये हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा बारिश के गानों में गिना जाने लगा.
लता-मुकेश की आवाज ने गाने को बनाया कल्ट
गाने के बोल और दमदार संगीत के साथ लता और मुकेश की आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दिया. दोनों ने अपनी आवाज का जादू ऐसा चलाया कि ये रोमांटिक गाना हर पीढ़ी की पसंद बन गया. आज भी जब पुराने सदाबहार गीतों की बात आती है तो ये गाना लिस्ट में जरूर शामिल होता है.
गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें.
फिल्म के साथ गाने भी रहे हिट
फिल्म 'मिलन' का निर्देशन अदुरथी सुब्बा राव ने किया था. ये उस दौर की हिट फिल्मों में शामिल थी. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया. फिल्म की रिलीज के बाद इसका गाना 'सावन का महीना पवन करे शोर' लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. इस गाने का जादू ऐसा था कि आज भी बारिश के मौसम में ये गाना टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया पर खूब सुनाई देता है. फिल्म के गानों के साथ इसकी कहानी भी लोगों को बेहद पसंद आई थी.
सुनील दत्त-नूतन की केमिस्ट्री का जादू
स्क्रीन पर संजय दत्त और नूतन की केमिस्ट्री ने इस गाने में चार चांद लगा दिए. दोनों की सादगी, मासूमियत और प्यारभरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. यही वजह है कि सालों बाद भी लोगों के जहन में ये गाना अपनी जगह बनाए हुए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं