विज्ञापन

MP सरकार 7,500  स्टूडेंट्स को दे रही हैं स्कूटी, जानें लाभार्थियों की सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

मध्य प्रदेश सरकार ने सत्र 2026 की मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. विमर्श पोर्टल पर चयनित 7,500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध है. अब ई-स्कूटर या मोटराइज्ड व्हीकल का लाभ केवल 12वीं में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक लाने वाले स्कूल टॉपर्स को ही मिलेगा.

MP सरकार 7,500  स्टूडेंट्स को दे रही हैं स्कूटी, जानें लाभार्थियों की सूची में कैसे चेक करें अपना नाम
MP मुख्यमंत्री स्कूटी योजना 2026: क्या हैं नए नियम और योग्यता.
NDTV

MP Mukhyamantri Scooty Yojana Merit List : मध्य प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए मुख्यमंत्री बालिका व बालक स्कूटी योजना की पात्रता सूची (Merit List) जारी कर दी है. इस बार राज्य के 7,500 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटर और मोटराइज्ड व्हीकल देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए 12वीं में 70 प्रतिशत अंक और स्कूल टॉपर होना जरूरी कर दिया गया है. शिक्षा विभाग के आधिकारिक विमर्श पोर्टल vimarsh.mp.gov.in पर अपने स्कूल और जिले के अनुसार चयनित विद्यार्थियों की सूची कैसे देखें, जानिए पूरी प्रक्रिया और नई पात्रता की शर्तें.

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने नियमों में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं. अब योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा.

  • आवेदक को एमपी स्कूल शिक्षा विभाग या जनजातीय कार्य विभाग के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल का नियमित छात्र होना चाहिए.
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स ने कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हों. इससे पहले यह पात्रता सीमा 60 प्रतिशत थी.
  • विद्यार्थी ने अपने संबंधित सरकारी स्कूल में 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो.
  • परीक्षा पहले ही प्रयास में ही पास की हो. पूरक या दोबारा परीक्षा देने वाले छात्र इसके पात्र नहीं होंगे.
  • यह योजना केवल बालिकाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि मेधावी बेटों और बेटियों दोनों को समान रूप से लाभ दिया जा रहा है.

 विमर्श पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आपने 12वीं की परीक्षा में अपने स्कूल में टॉप किया है, तो आप नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स का पालन करके अपना नाम पात्रता सूची में देख सकते हैं. 

  • सबसे पहले शिक्षा विभाग की आधिकारिक विमर्श पोर्टल vimarsh.mp.gov.in खोलें.
  • होमपेज पर दिए गए मुख्यमंत्री बालिका और बालक स्कूटी योजना ऑनलाइन पंजीकरण रिपोर्ट या पात्रता सूची लिंक पर क्लिक करें.
  • ड्रॉपडाउन मेनू में से अपने जिले का नाम और फिर अपने स्कूल का नाम चुनें.
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपके स्कूल के चयनित विद्यार्थियों की पूरी मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

अगर आप अपने स्कूल के टॉपर हैं और फिर भी पोर्टल की लिस्ट में आपका नाम नहीं दिख रहा है, तो घबराएं नहीं. सूची अपडेट होने तक प्रतीक्षा करें या तुरंत अपने स्कूल के प्राचार्य से संपर्क कर अपना विवरण जांच लें.

यह भी पढ़ें- कंफर्म तत्काल टिकट अब मिनटों में होगा बुक , अभी अपनाएं IRCTC के ये 5 सुपरफास्ट ट्रिक्स 

ई-स्कूटर और पेट्रोल स्कूटी के लिए कितनी मिलेगी राशि

इस योजना के लिए चयनित छात्रों को वाहन चयन की स्वतंत्रता दी गई है, जिसकी वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है. इसके तहत इलेक्ट्रिक स्कूटी का विकल्प चुनने वाले छात्रों को 1.20 लाख रुपये, RTO रजिस्ट्रेशन और पहले वर्ष के बीमा का शुरुआती खर्च सरकार उठा रही है. वहीं, पेट्रोल आधारित मोटराइज्ड स्कूटी का चयन करने वाले स्टूडेंट्स को 90,000 रुपये की राशि सीधे उनके आधार लिंक बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- तत्काल पासपोर्ट के लिए अब चुकाने होंगे 6000 रुपये, बच्चों की फीस भी बढ़ी; जानें नए नियम और फीस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board, Utility News, Madhya Pradesh, Sarkari Yojana, MP Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com