सुबह नाश्ते में क्या क्या बना सकते हैं?
NDTV
सुबह की भागदौड़ में अक्सर यही सवाल उठता है कि आज नाश्ते में क्या नया बनाया जाए जो झटपट तैयार हो और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगे. अगर आप रोज-रोज के एक ही तरह के पकवानों से बोर हो चुके हैं, तो गेंहू के आटे और बेसन से बनने वाला यह लजीज और क्रिस्पी नाश्ता आपके परिवार की नई पसंद बन सकता है. @ShyamlisKitchen की बताई ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें.इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसकी तैयारी रात में या पहले से ही करके रख सकते हैं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में इसे बनाने में सिर्फ पांच मिनट का वक्त लगता है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- आटा (1 कप गेंहू का आटा)
- सूजी (3 बड़े चम्मच)
- अजवाइन (1/4 छोटी चम्मच)
- तेल और नमक (2 चम्मच)
- प्याज (3 लंबे कटे)
- बेसन (3 बड़े चम्मच)
- हींग
- जीरा
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- हरी मिर्च
- हल्दी
- धनिया पाउडर
- कश्मीरी लाल मिर्च
- चाट मसाला
- गरम मसाला
- तेल
बनाने की विधि:
- आटा, सूजी, अजवाइन, नमक और तेल मिलाकर थोड़ा सख्त डो गूंथ लें और 5 मिनट रेस्ट दें.
- पैन में तेल गर्म करके जीरा, हींग, अदरक-लहसुन और प्याज डालें.
- हल्का भूनने के बाद सारे मसाले और बेसन डालकर 2 मिनट पकाएं, फिर ठंडा होने दें.
- आटे की लोई को मोटा बेलकर चौकोर काट लें.
- इस पर तेल लगाकर प्याज-बेसन की स्टफिंग फैलाएं.
- बीच से आधा काटकर इसे चौकोर पॉकेट की तरह फोल्ड कर लें.
- ऊपर से कलौंजी और धनिया लगाकर हल्का बेल लें.
- तवे पर थोड़ा तेल लगाकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें.
- चटनी या चाय के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: आटा गूंथने से पहले मिलाएं ये 1 चीज, रोटी बनेंगी साफ्ट और सेहतमंद
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BREAKFAST IDEAS, Besan Recipe For Breakfast, Pyaz Recipes, Indian Breakfast Ideas, Subah Nashte Me Kya Banaye