लौकी से बनी मजेदार रेसिपी
NDTV
घर में अक्सर लौकी देखते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं. चाहे सूखी सब्जी बनाई जाए, तरी वाली या फिर पराठे, एक ही जैसा स्वाद खाकर हर कोई ऊब जाता है. ऐसे में मां-बाप के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि इस पौष्टिक सब्जी को खुराक में शामिल कैसे करें ताकि स्वाद भी बना रहे और सेहत से समझौता भी न हो. लौकी पानी से भरपूर, पचने में आसान और शरीर को ठंडक देने वाली सब्जी है, लेकिन इसका सादापन बच्चों को रास नहीं आता.
हाल ही में @Kabita'sKitchen ने अपने यूट्यूब चैनल पर लौकी की हेल्दी रेसिपी शेयर की है जिसे सिर्फ 2 चम्मच तेल में बनाया जा सकता है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- सूजी (रवा) 1 कप
- गाढ़ा दही 1/2 कप
- लौकी 1 कप कद्दूकस की हुई
- प्याज 1 छोटी कटोरी बारीक कटा
- शिमला मिर्च 1/2 बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च या हरा धनिया स्वादानुसार
- ईनो फ्रूट साल्ट 1 पैकेट या 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- राई 1/2 छोटी चम्मच
- सफेद तिल 1 बड़ी चम्मच
- मीठा नीम 8-10 पत्ते
- तेल 2 चम्मच पकाने के लिए
- नमक व पानी आवश्यकतानुसार
बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले एक गहरे बर्तन में सूजी, दही और आधा कप पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी पानी सोखकर अच्छी तरह फूल जाए.
- इसी बीच लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें.
- ध्यान रहे, लौकी को तुरंत इस्तेमाल करना चाहिए वरना हवा के संपर्क में आकर यह काली पड़ने लगती है.
- जब सूजी का घोल सेट हो जाए, तब उसमें घिसी हुई लौकी, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाएं.
- अगर मिश्रण बहुत गाढ़ा लगे, तो दो-तीन चम्मच पानी और डाल लें.
- अब इसमें ईनो डालकर ऊपर से एक चम्मच पानी छिड़कें ताकि झाग बनने लगे, फिर हल्के हाथों से पूरे बैटर में मिला दें.
- गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच तेल गरम करें.
- तेल गरम होते ही राई, सफेद तिल और करी पत्ता डालकर चटकाएं.
- जब तड़का अच्छी तरह भुन जाए, तो आंच धीमी करें और सूजी का तैयार घोल पैन में डालकर चम्मच से थोड़ा फैला दें, इसे बहुत पतला न करें.
- पैन को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर लगभग 8 से 10 मिनट तक पकने दें.
- जब ऊपर की सतह सूखी दिखने लगे और नीचे से सुनहरा रंग आ जाए, तो इसे बेहद सावधानी से पलट दें.
- दूसरी तरफ से भी थोड़ा सा तेल किनारों पर डालकर 4-5 मिनट तक सेंक लें.
- दोनों तरफ से करारा और सुनहरा होने के बाद इसे प्लेट में निकालें.
- टुकड़ों में काटकर चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें.
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत तक फायदेमंद है लौकी का सूप, नोट करें आसान रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lauki Se Kya Banaye, Healthy Breakfast Ideas, Lauki Recipes, Food, Kabita Kitchen