विज्ञापन
4 minutes ago

Asian Games 2026 Day 8 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आठवां दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम है. स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगी, जबकि कई अन्य खेलों में भी भारत के सामने पदकों की उम्मीदें रहेगी. सातवें दिन अपने नाम दो स्वर्ण सहित कुल सात पदक करने वाली भारतीय टीम आठवें दिन अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. खेलों से जुड़े हर बड़े अपडेट, नतीजे, पदक और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें. 

Asian Games 2026 Day 8 Live Medal Tally And Results Updates

Asian Games 2026 Day 8 Live Updates: महिला मैराथन रेस वॉक में प्रियंका डिसक्वालिफाई

9 किमी की रेस वॉक के बाद प्रियंका डिसक्वालिफाई हो चुकी हैं वहीं मंजू रानी 15 किमी की दूरी 1 घंटे 13 मिनट और 18 सेकंड में पार कर चुकी हैं. रेस वॉक जारी है.

Asian Games 2026 Day 8 Live Updates: आज दिन के आगे आने वाले मुकाबले

5:30 a.m. - सेपकटकरा: महिला डबल्स ग्रुप बी मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से.

6:10 a.m. - शूटिंग: मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम प्रिसिजन स्पर्धा में एक्शन में.

6:30 a.m. - शूटिंग: अहवर रिजवी, काइनन चेनाई और शपथ भारद्वाज पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन (पहला दिन) में हिस्सा लेंगे.

6:30 a.m. - शूटिंग: मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू महिला ट्रैप व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन (पहला दिन) में चुनौती पेश करेंगी.

6:30 p.m. - कुराश: संगीता, भारती, यश कुमार चौहान और विशाल महिला 57 किग्रा और पुरुष 90 किग्रा वर्ग में राउंड ऑफ 32 से लेकर फाइनल तक एक्शन में रहेंगे.

7:00 a.m. - बैडमिंटन: गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी महिला डबल्स क्वार्टरफाइनल में मलेशिया की पर्ली टैन-थिनाह मुरलीधरन से भिड़ेगी.

7:38 a.m. - एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर हर्डल्स हीट्स में उतरेंगे.

8:10 a.m. - एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंगे.

8:20 a.m. - फेंसिंग: महिला सेबर राउंड ऑफ 16 में भारत का मुकाबला इंडोनेशिया से.

8:35 a.m. - एथलेटिक्स: संतोष कुमार तामिलारासन और यशस पलाक्षा पुरुष 400 मीटर हर्डल्स हीट्स में दौड़ेंगे.

9:00 a.m. - बैडमिंटन: महिला एकल क्वार्टरफाइनल में उन्नति हुड्डा का मुकाबला अकाने यामागुची से.

9:05 a.m. - एथलेटिक्स: विद्या रामराज महिला 400 मीटर हर्डल्स हीट्स में एक्शन में.

9:15 a.m. - एथलेटिक्स: श्रीशंकर मुरली और डेविड सोलोमन पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन में उतरेंगे.

9:30 a.m. - सेलिंग: प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस पुरुष स्किफ में, जबकि हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा महिला स्किफ स्पर्धा में हिस्सा लेंगी.

9:30 a.m. - बैडमिंटन: पीवी सिंधु का महिला एकल क्वार्टरफाइनल में चीन की चेन यू फेई से मुकाबला.

9:45 a.m. - बॉक्सिंग: पुरुष 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल में अंकुश का सामना ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव से.

9:50 a.m. - एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट में चुनौती पेश करेंगे.

10:00 a.m. - वेटलिफ्टिंग: महिला 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी.

11:30 a.m. - सेपकटकरा: महिला डबल्स ग्रुप बी मुकाबले में भारत का सामना फिलीपींस से.

12:30 p.m. - स्क्वैश: पुरुष एकल स्वर्ण पदक मुकाबले में अभय सिंह का सामना मलेशिया के एनग ईन यो से.

12:30 p.m. - वॉलीबॉल: पुरुष पूल सी मुकाबले में भारत बनाम वियतनाम.

1:30 p.m. - स्क्वैश: महिला एकल स्वर्ण पदक मुकाबले में अनाहत सिंह की टक्कर मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से.

2:00 p.m. - बॉक्सिंग: महिला 65 किग्रा क्वार्टरफाइनल में परवीन का मुकाबला उज्बेकिस्तान की नवबखोर खामिदोवा से.

2:45 p.m. - बॉक्सिंग: पुरुष 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल में सचिन सिवाच जापान के शुनसुके कितामोतो से भिड़ेंगे.

3:30 p.m. - हॉकी: महिला पूल मुकाबले में भारत का सामना सिंगापुर से.

3:35 p.m. - एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेंगे.

3:35 p.m. - एथलेटिक्स: शैली सिंह और एंसी सोजान महिला लंबी कूद फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी.

3:45 p.m. - बॉक्सिंग: पुरुष 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल में नरेंद्र का मुकाबला थाईलैंड के अदथापोंग सैंगतेप से.

3:55 p.m. - एथलेटिक्स: हरिता भद्रा और उन्नाथी बोल्लांड महिला 200 मीटर फाइनल में दौड़ेंगी.

4:05 p.m. - एथलेटिक्स: अनीमेष कुजूर पुरुष 200 मीटर फाइनल में पदक के लिए चुनौती देंगे.

4:15 p.m. - एथलेटिक्स: सर्वेश कुशारे और जे आदर्श राम पुरुष ऊंची कूद फाइनल में एक्शन में.

4:53 p.m. - एथलेटिक्स: नंदिनी कोंगन महिला 100 मीटर हर्डल्स फाइनल में हिस्सा लेंगी.

5:06 p.m. - एथलेटिक्स: मोहम्मद अफसल और कृष्ण कुमार पुरुष 800 मीटर हीट्स में चुनौती पेश करेंगे.

5:40 p.m. - एथलेटिक्स: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर दौड़ में उतरेंगे.

5:52 p.m. - एथलेटिक्स: पारुल चौधरी और अंकिता महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पदक के लिए दौड़ेंगी.

6:25 p.m. - एथलेटिक्स: भारतीय महिला 4x100 मीटर रिले टीम हीट्स में एक्शन में होगी. 

Asian Games 2026 Day 8 LIVE, शूटिंग: 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में भारतीय निशानेबाजों की चुनौती

दिन की शुरुआत शूटिंग रेंज पर होगी, जहां मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम प्रिसिजन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. तीनों अनुभवी निशानेबाजों पर भारत को पदक की उम्मीदें होंगी, जबकि टीम इवेंट में भी भारतीय तिकड़ी मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी.

Asian Games 2026 Day 8 LIVE, रेस वॉक: 10 किमी के बाद मंजू रानी दूसरे स्थान पर

महिला मैराथन रेस वॉक में मंजू रानी ने शानदार शुरुआत की है. उन्होंने पहले 10 किमी की दूरी 48:43 मिनट में पूरी की और फिलहाल दूसरे स्थान पर चल रही हैं. शुरुआती चरण में लगातार अच्छी गति बनाए रखी है और अब रेस के अगले हिस्से में पदक की दावेदारी मजबूत करने की कोशिश करेंगी.

Asian Games 2026 Day 8 LIVE Updates, आर्चरी: रिकर्व, कंपाउंड और मिक्स्ड टीमें राउंड ऑफ 16 से क्वार्टर फाइनल तक में एक्शन में

भारत की रिकर्व, कंपाउंड और मिक्स्ड टीमें राउंड ऑफ 16 से क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबलों में ले रही हिस्सा.

Asian Games 2026 Day 8 LIVE Updates: महिलाओं की मैराथन रेस वॉक

मंजू रानी ने महिलाओं की मैराथन रेस वॉक के 7 किलोमीटर का सफर 34:12 और प्रियंका गोस्वामी ने 34:13 में पूरा किया है.

Asian Games 2026 Day 8 LIVE Updates: मैराथन रेस में रानी मंजू 14:37 मिनट के साथ पहले नंबर पर, रेस वॉक जारी

3 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अब मैराथन रेस में रानी मंजू 14:37 मिनट के साथ पहले नंबर पर हैं और प्रियंका पांचवें नंबर पर, मैराथन रेस वॉक जारी है.

Asian Games 2026 Day 8 LIVE Updates: रानी मंजू 9:53 मिनट के साथ दूसरे नंबर पर

2 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मैराथन रेस में अब रानी मंजू 9 : 53 मिनट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, और प्रियंका 9 : 53 मिनट के साथ पांचवें नंबर पर हैं, मैराथन रेस वॉक जारी है.

Asian Games 2026 Day 8 LIVE Updates: मैराथन रेस वॉक मेडल इवेंट

पहले 1 किलोमीटर की दूरी तय करने में रानी मंजू और प्रियंका दोनों ने 4:55 मिनट का समय लिया है, इसके साथ दोनों चौथे और पांचवे स्थान पर रही हैं, मैराथन रेस वॉक जारी है.

Asian Games 2026 Day 8 LIVE Updates: मैराथन रेस वॉक मेडल इवेंट में मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी एक्शन में

Asian Games 2026 Day 8 LIVE Updates: मैराथन रेस वॉक मेडल इवेंट में मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी

सुबह 4:00 बजे महिलाओं की मैराथन रेस वॉक मेडल इवेंट में मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी. एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय एथलीटों के लिए मेडल जीतने के कई मौके हैं. स्क्वैश में, दो गोल्ड मेडल मैच होंगे जिनमें अभय सिंह और अनाहत सिंह पुरुष और महिला सिंगल्स फाइनल में खेलेंगे. तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन फाइनल के आखिरी पांच इवेंट्स में गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि सर्वेश कुशारे पुरुषों की हाई जंप में टॉप स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे. पारुल चौधरी और अंकिता महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल में हिस्सा लेंगी.

Asian Games 2026 Day 8 LIVE Updates: लाइव एक्शन में आप सब का स्वागत है

लाइव एक्शन में आप सब का स्वागत है, महिलाओं की मैराथन रेस वॉक (मेडल इवेंट) में मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी सुबह 4:00 बजे हिस्सा लेंगी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com