रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. लंच से लेकर डिनर तक में हममें से ज्यादातर लोग रोटियां खाना पसंद करते हैं. लेकिन बहुत से लोगों को ये कहते हुए आपने सुना होगा कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी रोटियां नरम नहीं बनतीं. कुछ देर रखने के बाद रोटियां इतनी कड़ी या सूखी हो जाती हैं कि उन्हें चबाना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे आसान और असरदार किचन हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी रोटियों को एकदम सॉफ्ट सेहतमंद बनाएगा. आइए जानते हैं उस खास चीज के बारे में जिसे आटा गूंथते समय मिलाना है.
आटा गूंथते समय क्या मिलाएं?
आम तौर पर हम लोग गेहूं के आटे में सिर्फ पानी या थोड़ा सा नमक मिलाकर उसे गूंथ लेते हैं. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोटियां बिल्कुल रूई जैसी नरम और मुलायम बनें, तो आटा गूंथते समय उसमें एक छोटी चम्मच शुद्ध देसी घी या मलाई मिला लें. जी हां, जब आप आटा लगाते वक्त पानी के साथ थोड़ा सा घी या ताजी दूध की मलाई मिलाते हैं, तो इससे आटे के अंदर का मॉइश्चर लॉक हो जाता है.
इसके अलावा, एक और बेहतरीन ऑप्शन है नॉर्मल गुनगुना दूध. पानी की जगह अगर आप आटे को हल्के गुनगुने दूध से गूंथते हैं, तो यह रोटियों की सॉफ्टनेस को कई गुना बढ़ा देता है. दूध में मौजूद नेचुरल फैट और प्रोटीन आटे को अंदर से मुलायम बनाते हैं, जिससे रोटियां बेलते वक्त आसानी से फैलती हैं और सकती भी बहुत अच्छी हैं.

सेहत के लिए क्यों है यह फायदेमंद?
यह तरीका सिर्फ रोटियों को मुलायम ही नहीं बनाता, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा है. जब आप आटे में हल्का सा घी या दूध मिलाते हैं, तो रोटियां आसानी से पच जाती हैं. कई लोगों को सादे पानी से बनी रोटियां खाने के बाद गैस या भारीपन की समस्या होने लगती है. ऐसे में यह तरीका पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है. इसके साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों के लिए ऐसी रोटियां चबाना बहुत आसान हो जाता है, जिससे उन्हें पूरा पोषण मिलता है.
रोटियों को सॉफ्ट और फूली रखने के लिए जरूरी टिप्स-
- आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां न बनाएं. आटा लगाने के बाद उसे किसी बर्तन से ढककर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.
- अगर आप दूध का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो हमेशा हल्का गुनगुना पानी ही आटे में डालें. इससे आटा बहुत नरम लगता है और रोटियां भी बढ़िया फूलती हैं.
- तवे को पहले अच्छे से गर्म कर लें, फिर रोटी डालें. एक तरफ से सिंकने के बाद आंच मध्यम रखें ताकि रोटी अंदर तक पक जाए.
ये भी पढ़ें- बेकार समझकर फेंक देते हैं इस फल के बीज, तो जान लें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं