विज्ञापन

ज्वार की रोटी टूट जाती है? देखें रेसिपी वीडियो

ज्वार की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है या तवे पर चिपक जाती है? इस रेसिपी से आप भी बना सकते हैं एकदम गोल और फूली-फूली ज्वार की रोटी.

ज्वार की रोटी टूट जाती है? देखें रेसिपी वीडियो
ज्वार के आटे की रोटी बनाने का आसान तरीका
NDTV

जब बात ज्वार की आती है, तो बहुत से लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि इसकी रोटियां बेलते वक्त किनारों से फट जाती हैं या फिर इन्हें बनाना काफी झंझट भरा काम होता है. कई लोग पारंपरिक तरीके से भाकरी बनाते समय हथेली का इस्तेमाल करते हैं या फिर प्लास्टिक शीट का सहारा लेते हैं, जिससे बिगिनर्स को इसे तैयार करने में काफी परेशानी होती है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो अब नहीं होगा, @Kabita'sKitchen ने एक ऐसी ट्रिक शेयर की है, जो आपके काम आ सकती है. 

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • ज्वार का आटा (1 कप)
  • उबला हुआ पानी (लगभग आधा से पौन कप)
  • देशी घी (1 छोटी चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • सूखा ज्वार का आटा (बेलने के लिए)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक बर्तन में ज्वार का आटा, नमक और 1 चम्मच घी मिलाएं.
  2. अब इसमें खौलता हुआ उबला पानी थोड़ा-थोड़ा डालते हुए चम्मच से मिक्स करें ताकि कोई सूखा हिस्सा न रहे.
  3. इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
  4. 15 मिनट बाद आटे को हथेलियों से अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें ताकि यह सामान्य चपाती के डो जैसा बन जाए.
  5. आटे की लोई बनाकर चकले पर सूखा ज्वार का आटा छिड़कें और बेलन की मदद से सामान्य रोटी की तरह आसानी से बेल लें.
  6. इसे गर्म तवे पर डालें और दोनों तरफ से उलट-पलट करते हुए अच्छी तरह सेक लें.
  7. गरमा-गरम रोटी पर घी लगाकर अपनी मनपसंद दाल या सब्जी के साथ सर्व करें.

ज्वार की तासीर कैसी होती है?

ज्वार की तासीर गर्म तासीर होती है. सर्दियों में इसे खाने से शरीर को अंदर से गर्मी मिल सकती है, जिससे ठंड कम लग सकती है.

ज्वार को कैसे खाया जाता है?

ज्वार की रोटी, ज्वार का दलिया, ज्वार का चीला, ज्वार की खिचड़ी या ज्वार के लड्डू बनाकर इसे अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: 10 मिनट में बनाएं प्याज-बेसन का क्रिस्पी नाश्ता, पराठे-कचौरी भी लगेंगे फीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jowar Ki Roti, Jowar Ki Roti Kaise Banaye, Jowar Ki Roti Kaise Fulaye, Jowar Ke Fayde, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com