दुनिया की सबसे सस्ती शराब का नाम सुनते ही सबको लगता है कि किसी देसी दारू की बात हो रही होगी. लेकिन यहां हम देसी नहीं, बल्कि देश के बाहर के दारू की बात कर रहे हैं. अगर आप इस दारू की पैकेजिंग देखेंगे, तो इसकी कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे. वहीं, इस दारू की कीमत का अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल हो सकता है. खासतौर पर अगर आप इसकी बोतल की डिजाइन, पैकेजिंग देखेगें, तब तो आपको इसकी कीमत जानकर हैरानी होगी. यहां जानते हैं दुनिया की इस सस्ती दारू के बारे में-
भारत नहीं, देश से बाहर की है ये दारू
इस दारू का नाम है ग्रीन राइनो (Green Rhino). इसकी पैकेजिंग देखकर आप कह नहीं पाएंगे कि ये दुनिया की सबसे सस्ती दारू है. यह नेपाल की दारू है, जिसे हाइलैंड डिस्टिलरी की ओर बनाई जाने वाली एक रेडी-टू-ड्रिंक है. यह काफी ज्यादा सस्ती एल्कोहल ड्रिंक है, जो इन दिनों अपनी कीमत को लेकर काफी चर्चा में है.
फूड ब्लॉगर का वीडियो हो रहा वायरल
यूट्यूब पर nilgiri kashyap नाम के एक फूड ब्लॉगर ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें इस दारू का फीडबैक भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि इस दारू की कीमत किसी को भी हैरान कर देगी. क्योंकि ये हमारे देश में मिलने वाले पौआ से भी काफी सस्ती है.
40 रुपये से भी कम में मिल जाएगा पौआ
हमारे देश में पौआ बोतल में 180 मिलीलीटर देसी शराब होता है, जिसकी कीमत 100 रुपये के आसपास होती है. वहीं, ग्रीन राइनो (Green Rhino) की 300 मिली की बोतल आपको सिर्फ 100 नेपानी टका यानि सिर्फ 60 रुपये में मिल जाएगी. अगर आपको दुकानदार को थोड़ा फोर्स किया, तो वो सिर्फ 90 नेपानी टका में भी दे सकता है.
फ्लेवर और रंग क्या है?
नेपाल की ये दारू कई फ्लेवर्स में मिल जाती है, क्योंकि यह राइनो आरटीडी सीरीज का हिस्सा है. आपको रेड राइनो और ब्लैक राइनो जैसे अन्य फ्लेवर भी शामिल हैं. इसकी खासियत ये है कि इसका इसका रंग लिम्का जैसा हल्का हरा और स्वाद मीठा और ग्रीन एप्पल जैसा होता है.
ये भी पढ़ें - शराब पीने वालों के लिए जरूरी खबर, डॉक्टर ने बताई कितनी मात्रा नहीं मानी जाती खतरनाक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं