विज्ञापन

तंत्र क्रिया से पति की शराब छुड़ाने का दिया झांसा, पत्नी का 10 महीने तक तांत्रिक ने किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में पति की शराब छुड़ाने तांत्रिक के पास जाना महिला को भारी पड़ा. आरोप है तांत्रिक कमल राठौर ने लड्डू में नशीला पदार्थ देकर अक्टूबर 2025 में दुष्कर्म किया और धमकाकर 10 महीने तक शोषण किया.

तंत्र क्रिया से पति की शराब छुड़ाने का दिया झांसा, पत्नी का 10 महीने तक तांत्रिक ने किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर में तांत्रिक ने शराब छुड़ाने के नाम पर महिला से 10 महीने दुष्कर्म.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास जाना एक विवाहिता को भारी पड़ गया. आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और फिर बदनाम करने की धमकी देकर 10 महीने तक शोषण करता रहा. परेशान महिला ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब एक साल पहले वह पति की शराब छुड़ाने एक मंदिर गई थी. वहां उसे कमल राठौर उर्फ पटेल मिला.

आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताया और शराब छुड़ाने के नाम पर कई बार भभूती देकर महिला से पहचान बढ़ा ली और उसके घर आने-जाने लगा.

कब शुरू हुआ मामला

पीड़िता के अनुसार, अक्टूबर 2025 में आरोपी दोपहर के समय उसके घर आया और तंत्र-मंत्र किया हुआ बताकर प्रसाद के रूप में लड्डू दिया. लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति को जान से मार देगा. डर के कारण महिला चुप रही और आरोपी इसका फायदा उठाकर लगातार उसका शोषण करता रहा.

अगस्त तक करता रहा दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने आखिरी बार 8 अगस्त 2026 को उसके साथ दुष्कर्म किया. आखिरकार उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर 6 सितंबर को उसने हिम्मत कर अपनी सहेली और पति को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

CSP कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कमल राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- 'ट्रैफिक गर्ल' शुभी जैन का VIDEO वायरल, पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, 'लेडीज जात' कहकर की बदसलूकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alcohol Addiction, Gwalior News, Tantric Couple Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com