शराब का सेवन करना किसी भी व्यक्ति के लिए हेल्दी नहीं होता है. यह कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, शराब की वजह से करीब 200 से अधिक बीमारियों का खतरा रहता है. फिर भी कुछ लोग शराब का सेवन करना पसंद करते हैं. क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि शराब के सेवन से रिलैक्स मिलता है. वहीं, ये गमों को भुला देता है. लेकिन असल में ऐसा नहीं होता. अगर कोई व्यक्ति लिमिट से ज्यादा शराब पी ले, तो इससे न सिर्फ वह खुद को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कई बार आसपास में रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है.
मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान का भी कहना है कि शराब किसी भी रूप में और किसी भी स्थिति में लेना सुरक्षित नहीं होता है. यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है. हालांकि, कुछ मात्रा में सेवन करने से ये शरीर के लिए घातक नहीं होता है, लेकिन धीरे-धीरे इससे हमारे शरीर को नुकसान जरूर पहुंच सकता है. यहां जानते हैं कितनी मात्रा में शराब लेना नहीं है घातक?
कितनी मात्रा में शराब पीना नहीं है खतरनाक
मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान का कहना है कि शराब का किसी भी रूप में सेवन करना फायदेमंद नहीं होता है. लेकिन इसपर कई बार स्टडी की गई है, क्योंकि कई लोग जानना चाहते हैं कि एल्कोहल कितना ले सकते हैं. दरअसल, कुछ लोग रिलैक्स होने के लिए, आदत के रूप में या फिर सोशल लाइफ से ब्रेक लेने के लिए हल्की-फुल्की शराब का सेवन करना चाहते हैं.
डॉक्टर का कहना है कि एल्कोहल की मात्रा को लेकर हुई स्टडी के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 2 छोटी रिंग कुल 60 मिलीलीटर शराब का सेवन करना खतरनाक नहीं होता है. उनका कहना है कि स्टडी के हिसाब से इतनी मात्रा में शराब घातक नहीं होता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार शराब की कोई भी मात्रा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होती है।
इस बात का ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति अलग होती है. ऐसे में ये मान लेना ही हम 60 मिलीलीटर रोजाना ले सकते हैं. ये सही नहीं होता है, हमेशा अपनी स्थिति या फिर डॉक्टर की ओर से दी गई सलाह को ही मानें.
ये भी पढ़ें - प्यास बुझाने के लिए पी रहे हैं ठंडी बीयर? एक्सपर्ट बोले- इससे शरीर में बढ़ सकती है पानी की कमी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं