आज देशभर में दिवाली का उत्सव मनाया जा रहा है. अब, दिवाली का त्योहार हो और घर के आंगन में रंगोली न बने, ऐसा कैसे हो सकता है? दीपों के इस त्योहार पर हर कोई अपने घर को सुंदर और खास तरीके से सजाता है. कोई घर के बाहर रंग-बिरंगी लाइटें लगाता है तो कोई फूलों और दीयों से घर को सजाता है. वहीं, दिवाली पर रंगोली बनाने की भी खास परंपरा है. रंगोली न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभता और खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है. लेकिन अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है या आपके पास आज रंगोली बनाने का ज्यादा समय नहीं है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप महज 10 मिनट में बना सकते हैं. इन डिजाइनों को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली
दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में आप अपने घर के आंगन में लाल रोली से मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली बना सकते हैं.


कलश वाली रंगोली
कलश को शुभ माना जाता है. आप दिवाली पर कलश वाली रंगोली भी बना सकते हैं. यहां देखें कलश वाली रंगोली की तस्वीरें-
दीपक वाली रंगोली
दिवाली दीपों का त्योहार है, इसलिए दीपक वाली रंगोली सबसे अच्छी लगेगी. इसके लिए आप इन फोटोज में से किसी एक को चुन सकते हैं-


भगवान गणेश वाली रंगोली
दिवाली पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है. ऐसे में आप गणेश जी की आकृति वाली रंगोली बना सकते हैं. अगर आपको बड़ी आकृति बनाना मुश्किल लगता है, तो सिर्फ गणेश जी की सूंड और मुकुट वाले आसान डिजाइन भी बना सकते हैं. इसके अलावा आप पत्तों की मदद से भी भगवान गणेश की आकृति बना सकते हैं-



इन सब से अलग दिवाली पर स्वास्तिक बनाना भी शुभ माना जाता है. आप लाल रंग से स्वास्तिक बनाकर उसके चारों तरफ सफेद और पीले रंग से सुंदर डिजाइन बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Happy Diwali Wishes: सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार...इन संदेशों के साथ अपनों से कहें 'हैप्पी दिवाली'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं