विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला लोहे का बड़ा बोल्ट, यात्री की शिकायत पर IRCTC ने दिया ये जवाब

यात्री को हुई इस असुविधा के लिए IRCTC ने दुख जताया है. उन्होंने यात्री के एक्स पोस्ट पर रिप्लाई कर कहा कि इस असुविधा के लिए उनको बहुत खेद है. मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित सेवा देने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है.

वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला लोहे का बड़ा बोल्ट, यात्री की शिकायत पर IRCTC ने दिया ये जवाब
वंदे भारत ट्रेन के खाने की क्वालिटी में बड़ी चूक.
  • वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री के खाने में लोहे का बड़ा बोल्ट मिलने का मामला सामने आया है
  • यात्री ने बेंगलुरु से बेलगावी यात्रा के दौरान खाने में निकले बोल्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया
  • IRCTC ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है

वंदे भारत ट्रेन के खाने में बड़ी चूक सामने आई है. वंदे भारत ट्रेन में यात्री को परोसे गए खाने में लोहे का एक बड़ा बोल्ट मिला है. यात्री ने खुद इस बात की जानकारी खाने की उसमें निकले बोल्ट के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है.  वंदे भारत जैसी महंगी और लग्जरी ट्रेन के खाने की क्वालिटी के साथ इस तरह की लापरवाही का ये मामला हैरान करने वाला है. यात्री की शिकायत पर IRCTC ने तुरंत सख्त एक्शन लिया और अपने इस एक्शन के बारे में उसे बताया.

यात्री ने सोशल मीडिया पर लोहे के बड़े बोल्ट वाले खाने की वीडियो शेयर कर आईआरसीटीसी को मामले से अवगत कराया. समर्थ कोडियाल नाम का यात्री वंदे भारत ट्रेन से बेंगलुरु से बेलगावी जा रहा था. इस दौरान ट्रेन में उसे खाने में एक वड़ा सर्व किया गया. इस बड़े को खाते समय अचानक उनके दांतों के बीच लोहे की ठोस चीज आ गई. उसने देखा तो इसमें लोहे का एक बड़ा सा बोल्ट था. जिसे देखकर वह यात्री हैरान रह गया. दरअसल आम ट्रेनों की तरह वंदे भारत के खाने में इस तरह की वस्तु निकलने की उम्मीद शायद उसने नहीं की थी. 

इस घटना के बाद यात्री ने खाने का एक वीडियो बनाया और इसे एक्स पर पोस्ट करते हुए इंडियन रेलवे और आईआरसीटीसी को भी टैग कर दिया था. साथ ही उसने कहा कि लोहे का बोल्ट निकलना खाने की क्वालिटी में बहुत बड़ी चूक है, कृपया इस मामले की जांच की जाए.

यात्री को हुई इस असुविधा के लिए IRCTC ने दुख जताया है. उन्होंने यात्री के एक्स पोस्ट पर रिप्लाई कर कहा कि इस असुविधा के लिए उनको बहुत खेद है. मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है. इसके अलावा, किचन यूनिट के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित SOPs का सख्ती से पालन करें. संबंधित अधिकारियों को किचन का गहन निरीक्षण करने और खाना बनाना शुरू करने से पहले सभी उपकरणों की ठीक से जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.

Latest and Breaking News on NDTV

 ट्रेन के खाने को लेकर कई बार शिकायतें देखने को मिलती हैं. खराब दाल से लेकर मक्खी,कीड़ा निकलने तक की शिकायतें आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे से की जा चुकी हैं. लेकिन वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेन के खाने की क्वालिटी भी खराब हो सकती है, ये शायद ही किसी ने सोचा होगा. लेकिन बेंगुलुरु से बेलगावी जा रहे एक यात्री का एक्सपीरियंस वंदे भारत के खाने को लेकर काफी खराब रहा. उसके खाने में लोहे का बेल्ट निकला है. अगर गलती से भी ये बोल्ट वह खाने के साथ निकल लेता तो वह बड़ी मुसीबत में फंस सकता था. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-ट्रेन के खाने में अब AI पकड़ेगा मक्खी-कॉकरोच, घुन, कीड़े भी दिख जाएंगे, जानें IRCTC का पूरा प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Train, Vande Bharat Food Complaint, Vande Bharat Food News, Vande Bharat Food Controversy, Bolt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com