त्योहार का मौका है, ऐसे में लोग अपने घरों में कई तरह के पकवान बना रहे हैं. खासकर त्योहार के समय लगभग हर भारतीय घर में पूरी जरूर बनाई जाती हैं. आलू की सब्जी के साथ गरमा-गरम और फूली हुई पूरी खाने का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन कई बार घर पर पूरी बनाते समय पूरी अच्छी तरह फूलती नहीं है और तलने के बाद उसमें काफी तेल रह जाता है. फिर ऐसी पूरियां खाने से लोग कतराने लगते हैं. ज्यादा तेल की वजह से पूरी का सारा स्वाद बिगड़ जाता है और लोग इन्हें खाने से बचते हैं. इसी को लेकर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 2 आसान ट्रिक बताई हैं. मास्टर शेफ कहती हैं, इन ट्रिक को फॉलो करने से आपकी पूरी ज्यादा तेल नहीं सोखेगी, साथ ही खूब फूली-फूली भी बनेगी.
क्या करें?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया बताती हैं, पूरी बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर उसे ज्यादा ऑयली होने से बचाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले-
पूरी का आटा सख्त गूंथेंपंकज भदौरिया के मुताबिक, अच्छी और कम तेल सोखने वाली पूरी बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि उसका आटा सही तरीके से गूंथा जाए. पूरी का आटा हमेशा सख्त गूंथना चाहिए. इसे रोटी के आटे की तरह नरम नहीं रखना चाहिए. नरम आटे से बनी पूरियां तलते समय ज्यादा तेल सोख सकती हैं. इसलिए आटा गूंथते समय पानी की मात्रा का खास ध्यान रखें.
आटे को ज्यादा देर तक न रखेंमास्टर शेफ आगे बताती हैं, पूरी का आटा गूंथने के बाद उसे ज्यादा देर तक न रखें. आटा तैयार होने के तुरंत बाद ही पूरियां बेलकर तल लेनी चाहिए. ज्यादा देर तक आटा रखने से भी पूरी में तेल सोखने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए पूरी बनाने की तैयारी पहले से कर लें और आटा गूंथने के बाद उसका तुरंत इस्तेमाल करें.
इन बातों का भी रखें ध्यानपूरी तलते समय तेल का सही तापमान बनाए रखना जरूरी है. तेल बहुत ठंडा होगा तो भी पूरी ज्यादा तेल सोख सकती है.
इस तरह इन आसान बातों को ध्यान में रखकर आप फूली-फूली पूरियां बना सकते हैं, साथ ही इस तरह बनाने पर पूरी ज्यादा तेल भी नहीं सोखेगी.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- 10 मिनट में बनाएं सूजी के गोलगप्पे, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताई सबसे आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं