विज्ञापन

गर्मी में दही जल्दी हो जाता है खट्टा? अपनाएं ये आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेगा ताजा और स्वादिष्ट

Garmi Mein Dahi Ko Khatta Hone Se Kaise Bachayein: गर्मी में दही जल्दी खट्टा हो जाता है.सुबह का ताजा दही शाम तक स्वाद बदल लेता है और इससे खाने का मजा भी कम हो जाता है.कुछ आसान टिप्स से आप दही को ज्यादा देर तक फ्रेश रख सकते हैं.

गर्मी में दही जल्दी हो जाता है खट्टा? अपनाएं ये आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेगा ताजा और स्वादिष्ट
Garmi Mein Dahi Ko Khatta Hone Se Kaise Bachayein
Unsplash

Garmi Mein Dahi Ko Khatta Hone Se Kaise Bachayein: गर्मी का मौसम शुरू होते ही खाने-पीने की चीजों को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. खासकर दही, जो हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है, वह इस मौसम में जल्दी खट्टा हो जाता है. सुबह ताजा और मीठा लगने वाला दही दोपहर या शाम तक खट्टा हो जाता है और कई बार खाने का पूरा मजा खराब कर देता है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि आखिर दही को लंबे समय तक फ्रेश (Fresh) कैसे रखा जाए. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर दही को खट्टा होने से बचा सकते हैं.

गर्मियों में दही को बचाने के लिए करें ये उपाय- (How To Prevent Curd From Getting Sour Quickly)

सही तापमान पर जमाएं दही

दही जमाते समय दूध का तापमान बहुत मायने रखता है. दूध न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही बिल्कुल ठंडा. हल्का गुनगुना दूध दही जमाने के लिए सबसे बेहतर होता है. इससे दही सही तरीके से जमता है और जल्दी खट्टा नहीं होता.

Latest and Breaking News on NDTV

जामन की मात्रा रखें कम

गर्मियों में ज्यादा जामन डालने से दही जल्दी खट्टा हो जाता है. इसलिए कोशिश करें कि कम मात्रा में जामन डालें. इससे दही धीरे-धीरे जमेगा और उसका स्वाद लंबे समय तक बना रहेगा.

जमने के बाद तुरंत फ्रिज में रखें

दही जमने के बाद उसे बाहर रखने की गलती न करें. जैसे ही दही सेट हो जाए, उसे फ्रिज में रख दें. ठंडा तापमान खट्टापन बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है.

यह भी पढ़े: Chef's Kiss Recipe: घर पर बनाएं इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा 'Chef's Kiss' Dessert

मिट्टी या कांच के बर्तन का करें इस्तेमाल

दही जमाने के लिए मिट्टी या कांच के बर्तन का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. ये बर्तन तापमान को संतुलित रखते हैं और दही को ज्यादा समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करते हैं.

बार-बार न छेड़ें दही

दही जमने के बाद उसे बार-बार हिलाने या चम्मच डालने से बचें. इससे उसमें बैक्टीरिया (Bacteria) तेजी से सक्रिय होते हैं और दही जल्दी खट्टा हो सकता है.

ढककर रखना है जरूरी

दही को हमेशा ढककर रखें. खुला छोड़ने से गर्म हवा और नमी का असर पड़ता है, जिससे खट्टापन जल्दी बढ़ता है. ढककर रखने से दही सुरक्षित और ताजा रहता है.

हल्का खट्टा हो जाए तो क्या करें?

अगर दही थोड़ा खट्टा हो गया है, तो उसमें थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर उसका स्वाद संतुलित किया जा सकता है. इससे खट्टापन कम हो जाता है और दही खाने लायक बन जाता है.

इन आसान और असरदार टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में दही को लंबे समय तक फ्रेश और स्वादिष्ट बनाए रख सकते हैं. अब आपको खट्टे दही की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.

Watch Video: कैसे बनाएं एग करी.अगर आप अंडे के शौकीन हैं, तो यह रेसिपी देखना, सीखना और तैयार करना आपके लिए बहुत जरूरी है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogurt, Curd, Does Yogurt Turn Sour Quickly In Summer? Follow These Tips To Keep It Fresh And Tasty For Longer, Garmiyon Mein Dahi Ko Khatta Hone Se Kaise Bachayein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com