विज्ञापन

घर पर जमाएं एकदम गाढ़ा मलाईदार दही, बस ये देसी जुगाड़ कर देगा कमाल

Ghar Par Malaidar Dahi Kaise Jamayein: दही भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है और लगभग हर घर में रोजाना खाया जाता है. लेकिन जब बात गाढ़े और मलाईदार दही की आती है, तो कई लोग बाजार का दही खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि घर का दही अक्सर पतला या ज्यादा खट्टा हो जाता है. कुछ आसान टिप्स और सही टेंपरेचर का ध्यान रखकर आप घर पर ही बिल्कुल बाजार जैसा गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट दही जमा सकते हैं.

घर पर जमाएं एकदम गाढ़ा मलाईदार दही, बस ये देसी जुगाड़ कर देगा कमाल
Ghar Par Malaidar Dahi Kaise Jamayein
Unsplash

Ghar Par Malaidar Dahi Kaise Jamayein: दही भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है और लगभग हर घर में रोजाना खाया जाता है. लेकिन जब बात गाढ़े और मलाईदार दही की आती है, तो कई लोग बाजार का दही खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि घर का दही अक्सर पतला या ज्यादा खट्टा हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान टिप्स और सही टेंपरेचर का ध्यान रखकर आप घर पर ही बिल्कुल बाजार जैसा गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट दही जमा सकते हैं. खास बात यह है कि इस तरीके से जमाया गया दही खट्टा भी नहीं होता और लंबे समय तक ताजा बना रहता है.

दूध का चुनाव ही तय करता है दही की क्वालिटी

गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने के लिए सबसे पहले सही दूध चुनना बेहद जरूरी है. इसके लिए फुल क्रीम दूध या भैंस का दूध सबसे बेहतर माना जाता है. दूध को अच्छी तरह उबाल लें और कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए. इससे दही की कंसिस्टेंसी और स्वाद दोनों बेहतर बनते हैं.

सही टेंपरेचर है सबसे बड़ा सीक्रेट

दही जमाने में दूध का तापमान सबसे अहम भूमिका निभाता है. दूध न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ठंडा. जब दूध उंगली सहने जितना गुनगुना रह जाए, तभी उसमें जामन डालें. ज्यादा गर्म दूध में दही डालने से वह फट सकता है, जबकि ठंडे दूध में दही ठीक से सेट नहीं होता.

अब गुनगुने दूध में 1 से 2 चम्मच दही डालें. ध्यान रखें कि जामन डालने के बाद उसे मिलाना नहीं है. बस अलग-अलग जगह पर दही डालकर बर्तन को ढक दें. इससे दही स्मूद, गाढ़ा और बिना दाने वाला बनता है.

यह भी पढ़े: खाना खाते ही पेट फूलता है? एक्सपर्ट्स ने बताईं 6 हर्बल टी, जो दिला सकती हैं तुरंत राहत

मौसम के हिसाब से रखें दही जमाने

गर्मी और सर्दी के मौसम में दही जमाने का तरीका थोड़ा बदल जाता है. गर्मी में दही जल्दी जम जाता है, इसलिए इसे हवादार जगह पर रखें. वहीं सर्दियों में दही जमाने के लिए बर्तन को गर्म कपड़े से ढकना जरूरी होता है ताकि अंदर की गर्माहट बनी रहे.

दही जमाने के बाद बर्तन को 6 से 7 घंटे तक बिल्कुल न हिलाएं. गर्मी में यह 5 से 6 घंटे में भी जम सकता है, जबकि सर्दी में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. एक बार दही जम जाए तो उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वह और सेट हो जाए.

अगर आप चाहते हैं कि दही खट्टा न हो, तो जमने के तुरंत बाद उसे फ्रिज में रख दें. इससे उसका स्वाद लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है. इस तरीके से बना दही गाढ़ा, मलाईदार और बेहद स्वादिष्ट होता है.

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही बाजार जैसा परफेक्ट दही जमा सकते हैं और हर बार एक जैसा स्वाद पा सकते हैं.

Video Watch: Iran Israel War Impact: छोले भटूरे पर 'युद्ध' की मार! दिल्ली में दुकानदार क्यों परेशान?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com