विज्ञापन

Chef's Kiss Recipe: घर पर बनाएं इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा 'Chef’s Kiss' Dessert

Pune Restaurant's Viral Chef’s Kiss Recipe: आजकल सोशल मीडिया पर एक अनोखा डेज़र्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और एक्साइटिड भी.

Chef's Kiss Recipe: घर पर बनाएं इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा 'Chef’s Kiss' Dessert
Pune Restaurant's Viral Chef’s Kiss Recipe
Instagram

Pune Restaurant's Viral Chef's Kiss Recipe: आजकल सोशल मीडिया पर एक अनोखा डेज़र्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और एक्साइटिड भी. यह खास “Chef's Kiss” डेज़र्ट पुणे के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है, जिसे एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने वीडियो में शेयर किया है. इस डेज़र्ट की खासियत इसका अनोखा लिप्स जैसा शेप और रेड बेरी फ्लेवर है, जो इसे देखने में बिल्कुल अलग और आकर्षक बनाता है. इंटरनेट पर लोग इसकी प्रेजेंटेशन और क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘Chef's Kiss' डेजर्ट के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Chef's Kiss Dessert)

  • 1 कप मिक्स रेड बेरी (स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी या ब्लूबेरी)
  • 3-4 बड़े चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 कप बिस्किट (क्रश किए हुए)
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन (पिघला हुआ)
  • 2-3 बड़े चम्मच रेड बेरी सॉस या ग्लेज
  • थोड़ा सा क्रम्बल या कुकी क्रश (गार्निश के लिए)

यह भी पढ़ें- Kaddu Dalchini Smoothie Recipe: शरीर में हो गई है विटामिन A की कमी, पिएं हेल्दी कद्दू दालचीनी स्मूदी

‘Chef's Kiss' डेजर्ट बनाने का आसान तरीका- (How To Make Chef's Kiss Dessert)

  • सबसे पहले रेड बेरी (स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी या मिक्स बेरी) को धोकर ब्लेंड कर लें और उसमें थोड़ी चीनी मिलाकर हल्का सा पकाएं, ताकि स्मूद प्यूरी तैयार हो जाए.
  • अब इस प्यूरी को ठंडा करके उसमें थोड़ा नींबू रस मिलाएं और इसे फ्रीजर में रखकर 2-3 घंटे तक जमने दें, बीच-बीच में चलाते रहें ताकि टेक्सचर सॉफ्ट और स्मूद बने.
  • इसके बाद बेस तैयार करने के लिए बिस्किट को क्रश करें और उसमें थोड़ा पिघला हुआ मक्खन मिलाकर प्लेट में दबाकर सेट कर दें.
  • जब सोरबे हल्का सेट हो जाए, तब इसे मोल्ड या हाथ की मदद से गोल शेप में रखें और धीरे-धीरे ऊपर से प्रेस करके होंठों जैसा शेप दें.
  • अब इसके ऊपर रेड बेरी सॉस की पतली परत डालें ताकि शाइन आए और स्वाद भी बढ़े.

अगर आप कुछ अलग और दिखने में शानदार डेज़र्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो ''Chef's Kiss'' एक बेहतरीन ऑप्शन है.

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com