Creamy, Thick Curd Recipe: घर पर दही तो लगभग हर कोई जमाता है, लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि दही पतला रह जाता है या पानी छोड़ देता है. अगर आप भी बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही चाहते हैं, तो एक छोटी-सी ट्रिक आपकी मदद कर सकती है. Cook with Manisha Patel के यूट्यूब चैनल पर शेयर की गई दही जमाने की इस ट्रिक को अगर आप अपनाते हैं, तो इससे दही का टेक्चर मार्केट के दही से भी अच्छा हो सकता है. वहीं, दही बिल्कुल क्रीम जैसा स्वाद देगा. यहां जानते हैं दही को क्रीम और गाढ़ी कैसे जमाएं?
सबसे पहले दूध को करें तैयार
दही जमाने के लिए 1 लीटर फुल फैट दूध लें. भारी तले वाले बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर दूध उबालें. दूध में 1-2 उबाल आने के बाद उसे 1 से 2 मिनट और पकने दें, ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें और दूध को हल्का गुनगुना होने तक ठंडा करें.
जामन तैयार करने का आसान तरीका
करीब 2 बड़े चम्मच ताजा दही लें और उसमें 2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. इस तरीके से अगर आप जामन तैयार करते हैं, तो इससे दही ज्यादा खट्टा नहीं बनता और बेहतर तरीके से सेट होता है.
जामन को दूध में डालने से पहले करें ये 1 काम
इस रेसिपी की सबसे खास बात है मिल्क पाउडर. दही को अगर आप क्रीमी टेक्चर देना चाहते हैं, तो एक बाउल में 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर और आधा कप ठंडा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न रहे. अब इस मिश्रण को गुनगुने दूध में मिला दें. मिल्क पाउडर डालने से दूध में सॉलिड्स की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे दही ज्यादा गाढ़ा और क्रीमी बन सकता है.
दूध का तापमान कितना होना चाहिए?
दूध न ज्यादा गर्म हो और न पूरी तरह ठंडा. इसे जांचने के लिए उंगली को दूध में लगभग 30 सेकंड तक आराम से रखा जा सके, इतना तापमान सही माना गया है. अब तैयार जामन को दूध में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
ये भी पढ़ें - क्या कुकर में 15 मिनट में जम जाता है दही? महिला ने किया टेस्ट, रिजल्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं