विज्ञापन

रसगुल्ला से लेकर काजू कतली तक, जानिए कौन सी मिठाई कितने दिन रहती है बिल्कुल सेफ?

​त्योहार की खुशियों में जहर न घोल दें ये मिठाइयां, खाने से पहले चेक कर लें ये एक्सपायरी डेट.

रसगुल्ला से लेकर काजू कतली तक, जानिए कौन सी मिठाई कितने दिन रहती है बिल्कुल सेफ?
कौन सी मिठाई कितने दिन तक रहती है खाने लायक.
NDTV

त्योहारों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि सबसे पहला ख्याल मिठाइयों का आता है. भारत में त्योहार मतलब ढेर सारी मिठाइयां दिवाली, होली या कोई भी खुशी का मौका हो, बिना मिठाई के जश्न अधूरा सा लगता है. त्योहार नजदीक आते ही हममें से ज्यादातर लोग बाजार से महंगे डिब्बे भरकर मिठाइयां ले आते हैं और सोचते हैं कि इन्हें कई दिनों तक आराम से खाया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये लापरवाही आपके परिवार की सेहत के लिए भारी पड़ सकती है. जी हाम आपने बिल्कुल सही सुना.

​यथार्थ हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अश्विनी कंसल ने बहुत ही काम की बात बताई है. उनका कहना है कि हम अक्सर मिठाइयों को लंबे समय तक सुरक्षित मान लेते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. हर मिठाई की अपनी एक तय शेल्फ लाइफ होती है. ​खासतौर पर दूध, खोया (मावा) और छेना से बनाई जाने वाली मिठाइयां बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं. अगर इन्हें ज्यादा दिन तक रखा जाए, तो इनमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा काफी बढ़ जाता है. डॉ. कंसल की यह सलाह हर उस इंसान के लिए बहुत जरूरी है जो त्योहारों पर जमकर मिठाई खरीदता है.

यहां देखें वीडियो- 

​मिठाई खरीदते वक्त किन बातों का रखें खास ख्याल-

​जब भी आप दुकान से मिठाई खरीदें, तो सिर्फ उसका स्वाद या डिब्बे की सजावट न देखें. कुछ छोटी लेकिन बेहद जरूरी बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है-

  • ​मिठाई देखने और सूंघने में एकदम फ्रेश लगनी चाहिए.
  • पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट या बेस्ट बिफोर की तारीख जरूर चेक करें. 
  • ​दुकानदार ने मिठाई को किस तरह रखा है, यह भी देखना जरूरी है. क्या वह साफ-सुथरी जगह और सही तापमान पर रखी है?

​कौन सी मिठाई कितने दिन रहती है सेफ?

​आपकी आसानी के लिए यहां मिठाइयों की एक लिस्ट दी गई है, जिससे आप जान सकते हैं कि कौन सी मिठाई कितने दिनों तक खाने के लिए सुरक्षित है-

  1. रसगुल्ला- 1 से 2 दिन
  2. सोन पापड़ी- 7 से 15 दिन
  3. चमचम- 1 से 2 दिन
  4. रसमलाई- 1से 2 दन
  5. काजू कतली- 7 से 15 दिन
  6. बर्फी- 1 से 2 दिन
  7. कलाकंद- 1 से 2 दिन
  8. बेसन लड्डू- 7 से 15 दिन
  9. पेड़ा- 1 से 2 दिन

एक्सपर्ट के बारे में- डॉ. अश्विनी कंसल, वरिष्ठ सलाहकार, इंटरनल मेडिसिन, यथार्थ हॉस्पिटल

ये भी पढ़ें- बाजार के मिलावटी बेसन से बचना है? तो घर पर बनाएं 100% शुद्ध बेसन, जानें सीक्रेट और आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Sweet, Diwali Tips, Food Saftey Standards, Food Safty And Standards Authority Of India, Fake Sweet Manufacturing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com