घर पर जब भी कढ़ी पकौड़ा, या ब्रेड पकौड़ा, प्याज पकौड़ा और चीला बनाने की बात आती है हम झट से मार्केट से पैकेट वाला बेसन लाकर इन चीजों को बना लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस बेसन का इस्तेमाल आप अपने परिवार और बच्चों के खाने के लिए कर रहे हैं, वह कितना शुद्ध है? क्योंकि आज के समय में बाजार में मिलने वाली हर चीज में मिलावट देखी जा रही है और बेसन में अक्सर चावल के आटे, मकई के आटे या अन्य हानिकारक चीजों की मिलावट भी होती है. ऐसे में मिलावटी खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप भी इस मिलावटी खाने से बचना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से शुद्ध बेसन तैयार कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हम बात कर रहे हैं यूट्यूब चैनल (Khana Khazana by Rashmi) पर बताए ट्रिक की. तो चलिए जानते हैं बेहद आसान और सीक्रेट तरीका.
यहां देखें वीडियो-
घर पर कैसे बनाएं शुद्ध बेसन-
- घर पर शुद्ध बेसन बनाने का तरीका बेहद सीधा और सरल है. इसके लिए आपको बाजार से केवल अच्छी क्वालिटी की चने की दाल लेकर आनी है.
- अगर आपके घर पर दाल है तो और भी अच्छी बात है.
- इस चने की दाल को आप पहले अच्छे से साफ कर लें ताकि इसमें किसी भी तरह की धूल-मिट्टी या कंकड़ न रहें.
- दाल साफ करने के बाद आपको इसे धूप में अच्छे से सुखा लेना है, जिससे इसमें जरा सा भी मॉइस्चर यानी नमी न बचे.
- नमी रहने से बेसन जल्दी खराब हो सकता है या पीसते वक्त दरदरा रह सकता है.
- जब चने की दाल पूरी तरह सूख जाए, तब आपको मिक्सी का सूखा जार लेना है.
- अब इस सूखी हुई चने की दाल को मिक्सी के जार में डाल दें. इसके बाद मिक्सी का ढक्कन अच्छी तरह बंद करके इसे मिक्सी पर चलाएं.
- दाल को मिक्सी में तब तक पीसना है जब तक वह बिल्कुल बारीक और मुलायम आटे के रूप में न बदल जाए.
- बीच-बीच में मिक्सी रोककर चेक कर सकती हैं कि दाल कितनी पिसी है.
- कुछ ही समय में आपकी मिक्सी में बाजार से भी ज्यादा खुशबूदार और एकदम शुद्ध चने का आटा यानी बेसन बनकर तैयार हो जाता है.
- पिसे हुए इस बेसन को आप हाथ में लेकर देख सकती हैं, यह एकदम मक्खन की तरह मुलायम और शुद्ध होता है.
- इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट का कोई डर नहीं रहता. आप इसे किसी एयर-टाइट डिब्बे में भरकर महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- लहसुन छीलने का सबसे तेज तरीका, मिनट नहीं सिर्फ सेकंड में आसानी से छीले लहसुन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं