विज्ञापन

दिल्ली में बारापूला फेज 3 कॉरिडोर का उद्घाटन आज: मयूर विहार फेज-1, सराय काले खां-सफदरजंग से एम्स तक फर्राटेदार सफर, नोएडा-गाजियाबाद को भी कनेक्टिविटी

दिल्ली में बारापूला फेज 3 कॉरिडोर का उद्घाटन आज: मयूर विहार फेज-1, सराय काले खां-सफदरजंग से एम्स तक फर्राटेदार सफर, नोएडा-गाजियाबाद को भी कनेक्टिविटी
Barapullah Phase 3 Corridor Route Map
IANS

बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. 10 सालों की देरी से बना ये कॉरिडोर दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक सुधार में गेमचेंजर साबित होगा. बारापूला फेज-3 पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली को सीधे जोड़ता है. ये नया 3.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है. बारापूला कॉरिडोर यमुना नदी के ऊपर पर दिल्ली का 10वां पुल है. बाढ़ क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान के बिना 125 मीटर के लंबे पिलर स्पैन का इसमें इस्तेमाल किया गया है. बारापूला फेज-1 और फेज-2 कॉरिडोर से ये सीधे कनेक्ट होगा. इससे मयूर विहार फेज-1 से एम्स (AIIMS) और आईएनए तक की कुल लंबाई 9 किमी का बिना सिग्नल वाला का रास्ता चालू हो जाएगा.

बारापूला फेज-3 का पूरा रूट 

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से एम्स, सफदरजंग (साउथ दिल्ली) जाने वाले यात्रियों का सफर 45 से 60 मिनट की जगह अब 15 से 20 मिनट में होगा.रिंग रोड, आईटीओ, आश्रम चौक और भैरों मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बेहद कम हो जाएगा. सुपरफास्ट कनेक्टिविटी के साथ सुबह-शाम ट्रैफिक जाम में कमी से ईंधन की बचतके साथ प्रदूषण का स्तर घटेगा.इस कॉरिडोर में साइकिल ट्रैक और पैदल यात्रियों के लिए भी ट्रैक है.

साउथ दिल्ली से नोएडा का सफर

दिल्ली से नोएडा के प्रवेश द्वार (सेक्टर 14-15, 18 और चिल्ला बॉर्डर के यात्री) से एम्स, आईएनए या डिफेंस कॉलोनी जाने वाले यात्री दिल्ली के ट्रैफिक जाम वाले चौराहों जैसे आश्रम या सराय काले खां की रेड लाइटों पर ठहराने की जरूरत नहीं होगी.नोएडा के यात्री मयूर विहार फेज-1 से इस फ्लाईओवर के जरिये सीधे 15 मिनट में एम्स और सफदरजंग पहुंच पाएंगे. 

गाजियाबाद को साउथ दिल्ली से कनेक्टिविटी

इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा से आने वाले वाहन चालक NH-9 ( दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे) या गाजीपुर बॉर्डर के जरिये दिल्ली में एंट्री करते हैं. अब वो मयूर विहार से सीधे बारापूला कॉरिडोर पर चढ़ सकेंगे. रिंग रोड के भारी ट्रैफिक से बचते हुए सीधे साउथ दिल्ली जाने का बाईपास मिल जाएगा.

बारापूला फ्लाईओवर की कनेक्टिविटी

  1. सराय काले खां के पास यह कॉरिडोर सीधे डीएनडी फ्लाईवे से जुड़ता है. इससे नोएडा से साउथ दिल्ली और एयरपोर्ट की तरफ जाना आसान होगा. 
  2. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) मयूर विहार फेज-1 के पास यह सीधे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लिंक होता है. इससे गाजियाबाद और हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को सीधा रास्ता मिलता है. 
  3. महात्मा गांधी रिंग रोड: सराय काले खां छोर पर यह रिंग रोड से सीधे कनेक्ट होता है.इससे आश्रम, लाजपत नगर और धौला कुआं की तरफ जाना आसान होगा.
  4. मथुरा रोड (NH-44) : इस कॉरिडोर से फरीदाबाद और बदरपुर की तरफ के वाहनों को भी एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाता है.

सराय काले खां ट्रांसपोर्ट हब

बारापुल्ला फेज-3 कॉरिडोर सराय काले खां आईएसबीटी (ISBT), हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां रैपिड रेल स्टेशन के पास से गुजरता है. इससे सराय काले मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी हब बनेगा.

करबा चौक अंडरपास का उद्घाटन भी होगा

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन करने के अलावा दो नए फ्लाईओवर-मोदी मिल से कालकाजी और सावित्री सिनेमा हाफ फ्लाईओवर की नींव रखेंगे. मयूर विहार फेज-1 से AIIMS तक फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी. यह फ्लाईओवर सराय काले खां में मौजूदा बारापुल्ला फ्लाईओवर से जुड़कर लगभग 9 किलोमीटर का रास्ता बनाएगा. 2014 में स्वीकृत प्रोजेक्ट में पूरा होना था, लेकिन पर्यावरण मंजूरी में देरी से लागत 1635 करोड़ रुपये हो गई.साउथ दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए दो नए फ्लाईओवर और उत्तरी दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर एक अंडरपास शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barapullah Phase 3 Corridor, Barapullah Phase 3 Corridor Inauguration, Delhi NCR Connectivity, Mayur Vihar Aiims Route, Barapullah Flyover Route Map
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com