विज्ञापन

दिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूट

सरकार ने बस सेवा को लेकर कहा है कि बढ़ती परिवहन जरूरतों और दिल्ली से बिहार के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर फैसला लिया गया है. सरकार ने कहा, मौजूदा समय में दिल्ली से बिहार के लिए बस सेवा का संचालन नहीं होता है.

दिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूट
दिल्ली से बिहार बस सेवा की तैयारी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली से बिहार के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी हो रही है.
  • सरकार ने परिवहन समझौते पर अंतिम रिपोर्ट देने के लिए कमिटी बना दी है.
  • प्राइवेट बस ऑपरेटरों की सहायता से भी बसें चलवाने पर विचार कर रही है.

दिवाली और छठ महापर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और बिहार के बीच जल्द ही सीधी अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है. त्योहारों के समय ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. दिल्ली परिवहन विभाग ने प्रस्तावित पारस्परिक परिवहन समझौते को लेकर आए सुझाव पर अंतिम रिपोर्ट देने के लिए कमिटी बना दी है. माना जा रहा है कि दिवाली से पहले बस सेवा को हरी झंडी दिखाई जा सकती है.

पहले चरण में 2 से 3 रूट में चलाई जाएगी बस

परिवहन विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आते ही फाइनल रूट और किराया जारी की जाएगी. साथ ही बस सेवा से जुड़ी शर्तें बताई जाएगी. हालांकि रिपोर्ट्स से मुताबिक पहले चरण में 2 से 3 चुनिंदा रूटों में बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा. जबकि दोनों राज्यों के बीच आवागमन के लिए लगभग 18 संभावित रूटों को चिह्नित किया गया है. बताया जा रहा है कि पहले पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे रूट में सेवा शुरू हो सकती है.

दिल्ली और बिहार के बीच सुगम परिवहन के लिए एक पारस्परिक समझौते का ड्राफ्ट तैयार किया गया है. इस पर मिलने वाले सुझावों और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर किराए, संचालन की शर्तों और रूटों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

सरकार ने क्या कहा

सरकार ने बस सेवा को लेकर कहा है कि बढ़ती परिवहन जरूरतों और दिल्ली से बिहार के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर फैसला लिया गया है. सरकार ने कहा, मौजूदा समय में दिल्ली से बिहार के लिए बस सेवा का संचालन नहीं होता है. जबकि प्राइवेट बसों का संचालन बड़ी संख्या में किया जा रहा है.ऐसे में सरकार त्योहारों की मांग को देखते हुए तय नियमों और समझौतों के तहत प्राइवेट बस ऑपरेटरों की सहायता से भी बसें चलवाने पर विचार कर रही है

10 साल का होगा समझौता

दिल्ली-बिहार दोनों राज्यों के बीच होने वाले इस समझौते की अवधि 10 साल तय की गई है. इसमें पर्यावरण का ध्यान रखते हुए डीजल वाहनों को बीएस-VI (BS-VI) या नए उत्सर्जन मानकों का पालन करना अनिवार्य किया गया है, साथ ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की भी अनुमति होगी.

यह भी पढ़ेंः दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ के लिए बिहार में 4 स्पेशल ट्रेन, पटना-पूर्णिया और रक्सौल को फायदा, जानें रूट और शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Bihar, Bus Service, Delhi Government, Diwali Chhath, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com