साल 2026 में दिवाली और छठ नवंबर महीने में मनाया जाएगा. दिवाली-छठ के त्योहार को लेकर सबसे ज्यादा ट्रेन में भीड़ होती है और टिकट मिलना नामुमकिन होता है. बिहार-झारखंड और यूपी में प्रवासी लोग जो बाहर काम कर रहे हैं, वह दिल्ली, पंजाब, राजस्थान नौकरी और मजदूरी कर रहे हैं, वह घर लौटते हैं. ज्यादा भीड़ की वजह से रेलवे स्पेशल ट्रेनों का ऐलान करती है, जिसके बावजूद लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है. वहीं लोगों को तत्काल टिकट, फ्लाइट और बस से सफर करने लिए मजबूर होते हैं. अगर दिवाली-छठ पर ट्रेन में रिजर्वेशन चाहिए तो आपको टिकट बुकिंग की डेट अभी से तय कर लेना चाहिए, क्योंकि बहुत जल्द टिकट की बुकिंग शुरू होने वाली है.
60 दिन पहले शुरू होता रिजर्वेशन
दिवाली-छठ की तारीख के मुताबिक यात्रा किस दिन करना है यह तय करना सबसे पहले जरूरी है. इसके बाद उस तारीख से ठीक 60 दिन पहले टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी. ट्रेन में रिजर्व टिकट के लिए 60 दिन पहले बुकिंग करने का नियम है. सामान्य रिजर्वेशन की टिकट बुकिंग सुबह 8 बजे शुरू होती है. इसमें आप स्लीपर, 3 एसी, 2 एसी और फर्स्ट क्लास टिकट रिजर्वेशन बुक कर सकते हैं.
दिवाली-छठ के लिए टिकट बुकिंग कब से शुरू होगी
6 नवंबर को धनतेरस होने वाला है जबकि 8 नवंबर को दिवाली मनाया जाएगा. वहीं इसके छह दिन बाद छठ का त्योहार मनाया जाता है. ऐसे में यात्रा का प्लान इसके मुताबिक कर सकते हैं. यानी आप दिवाली-छठ के लिए टिकट की बुकिंग सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू कर सकते हैं.
स्पेशल ट्रेन का ऐलान कब
दिवाली-छठ त्योहार की तारीख पास आने पर रेलवे हमेशा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान करता है. वहीं कुछ स्पेशल ट्रेन जो पहले से संचालित होती है, उसमें आप टिकट करवा सकते हैं. वहीं रेलवे के ऐलान के बाद आप स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक करवा सकते हैं. इसके लिए आपको रेलवे की घोषणा का ध्यान रखना होगा.
टिकट बुकिंग के कुछ टिप्स
सुबह 8 बजे से रिजर्व टिकट बुकिंग शुरू होती है. ऐसे में आप टिकट बुकिंग के लिए 7.50 पर लॉगइन करें. ऐसा समय में टिकट बुक करने के लिए शुरू के 10 से 15 मिनट ही मौका मिलता है. ऐसे में आप कुछ जरूरी काम जैसे पैसेंजर लिस्ट, वॉलेट को पहले से तैयार रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं