विज्ञापन

मॉनसून अभी और भिगोएगा, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: मॉनसून विदाई से पहले पूरा रंग दिखा रहा है. यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बिगड़ रहा है.

मॉनसून अभी और भिगोएगा, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Monsoon Update: आज 15 राज्यों में भारी बारिश
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड, ओडिशा तक झमाझम बारिश की संभावना है.
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी आज भी बारिश के साथ बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है.

मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. यूपी से लेकर बिहार तक भारी बारिश का दौर जारी है. जबकि उत्तराखंड, हिमाचल की बर्फबारी ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा समेत उत्तर और पूर्व भारत के तमाम राज्यों में मौसम बदल दिया है. लगातार बारिश की वजह से मॉनसून की विदाई से पहले ही ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. रात में भी ठंडक का एहसास हो रहा है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज भी भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को देशभर के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मॉनसून अक्तूबर के पहले हफ्ते में भी बरसने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने नए प्रेशर सिस्टम की वजह से मॉनसून की विदाई में फिलहाल देर हो रही है. 

उत्तर प्रदेश में भी बारिश

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहने वाला है. लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश की वजह से यूपी के तापमान में गिरावट हुई है. पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक मौसम पूरी तरह से बदल गया है और यहां हल्की ठंडक हो रही है. आज भी दिनभर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ कई स्थानों पर आंधी-तूफान की संभावना बन रही है. प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, लखनऊ, आगरा समेत 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. यूपी में लगातार बारिश की वजह से गंगा समेत 8 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.  

मंगलवार को इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • तेज बारिश: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक. 
  • आंधी के साथ बारिश: पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह. 
  • मध्यम बारिश: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार. 
  • हल्की बारिश: असम, नागालैंड , मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा.
Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंडक 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना होता जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है. यहां बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है, अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रुख देखने को मिलेगा. आज  दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तापमान 23 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. अक्तूबर के शुरुआती हफ्ते में भी दिल्ली का मौसम साफ और शुष्क होने की संभावना है. 

पश्चिम बंगाल में तेज बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश हो रही है. दुर्गा पूजा से ठीक पहले तक पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड में भी मॉनसून एक्टिव दिख रहा है. जिससे यहां अगले कुछ दिनों तक झमाझम बरसात की संभावना है.

उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी 

उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो रही है. मौसम विभाग ने आज देहरादून, चमोली, नैनीताल, चंपावत, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग में भारी बारिश की संभावना जताई है. गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में कई पर्वतारोही बर्फबारी के बीच फंस गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए कल से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. जबकि केदारनाथ यात्रा में भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

मॉनसून अक्तूबर में एक्टिव रहेगा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर के आखिरी दिनों में बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से मौसम में तेजी से तब्दीली हुई है. चक्रवात की वजह से हवा ने दिशा बदलकर उत्तर पश्चिम की तरफ अपना रुख कर लिया है. क्योंकि मॉनसून के लौटने के लिए केवल बारिश का बंद होना जरूरी नहीं होता है. बल्कि हवाओं की दिशा में भी बदलाव होना जरूरी होता है. ऐसे में फिलहाल हवा की दिशा में ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है. ऐसे में बारिश की वजह से सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है. लेकिन अभी मॉनसून की वापसी पूरी तरह से तय नहीं दिख रही है.

ये भी पढे़ंः गंडक के तेज बहाव से टूटा चम्पारण तटबंध, कुशीनगर में नारायणी का कहर; पानी बढ़ने से यूपी-बिहार में बाढ़ का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Mausam, Weather Update Today, Heavy Rainfall Today, Heavy Rainfall Today News, UP Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com