LDA Varun Vihar Yojna Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बसाने का सपना देख रहे लोगों के लिए सुनहरा अवसर है. दरअसल, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आगरा एक्सप्रेसवे के पास RERA अप्रूव्ड 'वरुण विहार योजना' की शुरुआत की है. यहां 162, 200, 288, 300 और 450 वर्ग मीटर के प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जिसकी रजिस्ट्रेशन मात्र 1 लाख 69 हजार 470 रुपये से शुरू हो रही है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने राजधानी लखनऊ को आधुनिक और सुनियोजित रूप देने के उद्देश्य से इस मेगा आवासीय प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है. मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत 6,580 एकड़ क्षेत्र में फैली ये वरुण विहार योजना लखनऊ की पहली सेल्फ सस्टेनेबल आवासीय परियोजना है.
RERA से रजिस्टर्ड है योजना
यह प्रोजेक्ट लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे के बिल्कुल पास में स्थित है, जिससे एक्सप्रेस वे और शहर के मुख्य मार्गों से बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है. इस के साथ ही यह उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी UP RERA से मान्यता प्राप्त है. इसलिए निवेशकों को अपने निवेश की सुरक्षा की चिंता भी करने की जरूरत नहीं है.
योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख
- रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 24 सितंबर 2026
- रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 24 अक्टूबर 2026
किस साइज के प्लॉट के लिए कितना है रजिस्ट्रेशन फीस
| प्लॉट की श्रेणी | एरिया (वर्ग मीटर) | रजिस्ट्रेशन फीस (5%) |
| A श्रेणी | 112.5 वर्ग मीटर | 1,69,470 |
| B श्रेणी | 162 वर्ग मीटर | 2,44,040 |
| C श्रेणी | 200 वर्ग मीटर | 3,01,280 |
| D श्रेणी | 288 वर्ग मीटर | 4,33,850 |
| E श्रेणी | 300 वर्ग मीटर | 4,51,920 |
| F श्रेणी | 450 वर्ग मीटर | 6,77,880 |
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- एलडीए के अधिकृत पोर्टल registration.ldalucknow.in पर जाएं या आधिकारिक क्यूआर कोड स्कैन करें.
- होमपेज पर Varun Vihar Yojna 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी प्रोफाइल बनाएं और मांगी गई व्यक्तिगत व बैंक डिटेल्स भरें.
- अपनी पसंद की भूखण्ड श्रेणी (A, B, C, D, E या F) का चयन करें.
- अपने बैंक के जरिए से 5 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें- दिल्ली की 11 हजार कच्ची कॉलोनियों के 45 लाख लोगों को तोहफा, प्रॉपर्टी को पक्का कराने में 75 फीसदी छूट, जानें कैसे
वरुण विहार योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता, साइट विजिट या नियमों की जानकारी के लिए एलडीए के टोलफ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. इसके लिए टोल फ्री नंबर 180018005000 है, जहां सोमवार से शनिवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जानकारी हासिल की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- गांव में जमीन या मकान का पट्टा कैसे बनवाएं? किसको मिलता है लाभ, कैसे करें आवेदन, लेखपाल से जानें प्रक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं