विज्ञापन

गैस चूल्हे के पास नमक रखने से क्या होता है?

रसोई में अक्सर हम नमक की डिब्बी गैस के पास रख देते हैं ताकि हाथ बढ़ाते ही मिल जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी यही आदत खाने का स्वाद और सेहत दोनों बिगाड़ सकती है?

गैस चूल्हे के पास नमक रखने से क्या होता है?
घर में नमक कहां रखना चाहिए?
NDTV

जब भी हम किचन में खाना बनाने जाते हैं, तो सबसे ज्यादा जिस चीज की बार-बार जरूरत पड़ती है, वह है नमक. जल्दी बाजी में खाना बनाते वक्त हम अक्सर नमक की डिब्बी को गैस चूल्हे के ठीक पास या बिल्कुल बगल में रख देते हैं. ऐसा करना बड़ा अच्छा तो लगता क्योंकि हाथ बढ़ाते ही नमक मिल जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी यह छोटी सी आदत आपके किचन के काम को बिगाड़ सकती है?

गैस स्टोव के पास नमक रखने से क्या होता है?

आम तौर पर नमक खराब नहीं होता और इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, लेकिन इसकी एक खास आदत होती है यह हवा और आसपास की नमी को बहुत जल्दी अपने अंदर खींच लेता है. जब हम गैस पर खाना बनाते हैं, तो वहां सिर्फ गर्मी ही नहीं होती, बल्कि भगौनों से भाप और नमी भी निकलती है.

अगर नमक का डिब्बा लगातार गैस के पास रखा रहे, तो यह भाप और नमी धीरे-धीरे डिब्बे के अंदर जाने लगती है, जिसके कारण नमक के दाने आपस में चिपकने लगते हैं और सख्त गांठें बन जाती हैं. जीसीय न सिर्फ डिब्बी से नमक निकालना मुश्किल हो जाता है, बल्कि इसे कहीं इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है. 

नमक को कैसे रखना चाहिए?

सही डिब्बे का चुनाव: नमक हमेशा ऐसे डिब्बे में रखें जिसका ढक्कन बिल्कुल टाइट बंद होता हो. आप कांच, चीनी मिट्टी या अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट प्लास्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं.
गीली चम्मच का इस्तेमाल न करें: नमक निकालते समय हमेशा सूखी चम्मच का ही उपयोग करें. अगर चम्मच में जरा भी पानी या नमी होगी, तो सारा नमक खराब हो सकता है.

नमक में गांठ बन जाए तो क्या करें?

अगर नमक में गांठें पड़ गई हैं, तो घबराएं नहीं. उसे फेंकने की कोई जरूरत नहीं है. आप चम्मच की मदद से उन्हें आसानी से फोड़ सकती हैं. नमी से बचाने के लिए कुछ लोग डिब्बे में चावल के कुछ दाने भी डाल देते हैं, जो बहुत असरदार तरीका है.

इसे भी पढ़ें: ज्वार की रोटी टूट जाती है? देखें रेसिपी वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namak Ko Kaise Rakhe, How To Store Salt, Salt Storage, Namak Ko Seelan Se Kaise Bachaye, Namak Ko Sukha Kaise Rakhe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com