विज्ञापन

घर पर धनिया कैसे उगाएं? अपनाएं ये आसान तरीका, मात्र 5 दिन में होगा तैयार, बाजार से खरीदने की झंझट होगी खत्म!

Ghar Par Dhaniya Kaise Lagaen: अगर आप धनिया को बाजार से खरीदने की बाजार से खरीदने की झंझट से राहत पाना चाहते हैं, तो इन ट्रिक्स की मदद से घर पर धनिया जरूर लगाएं. 

घर पर धनिया कैसे उगाएं? अपनाएं ये आसान तरीका, मात्र 5 दिन में होगा तैयार, बाजार से खरीदने की झंझट होगी खत्म!
How To Grow Coriander Dhania At Home

Ghar Par Dhaniya Kaise Lagaen: धनिया के बिना हर सब्जी अधूरी लगती है, फिर चाहे सब्जी में फ्लेवर लाना हो या गार्निशिंग. धनिया हर चीज में काम आता है. जहां इसका इस्तेमाल इतना ज्यादा है, खत्म भी उतनी ही जल्दी होता होगा, लेकिन बार-बार इसे लेने बाजार में कौन जाए. इसलिए हम इस स्टोरी घर पर धनिया कैसे उगाएं इसे जुड़ी कुछ टिप्स बताने वाले हैं. अगर आप धनिया को बाजार से खरीदने की बाजार से खरीदने की झंझट से राहत पाना चाहते हैं, तो इन ट्रिक्स की मदद से घर पर धनिया जरूर लगाएं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सबसे पहले बीज लेना होगा: आप किसी भी लोकल दुकान से धनिया का सूखा बीज खरीद सकते हैं. धनिये का बीज खरीदने के बाद कम से कम एक दिन उसे धूप में सुखाएं. 

दो हिस्सों में बांट लें: धनिया को धूप में सुखाने के बाद दो हिस्सों में बांट लें. अब इसे किसी भी चीज की मदद से हल्का-हल्का मसल लें और दो भाग में डिवाइड कर लें. 

भिगो दें: धनिया को डिवाइड करने के बाद रात भर भिगोकर रख दें. इसे रातभर भिगोने से सीड का जर्मिनेशन अच्छा होता है. 

कैसी मिट्टी लें: घर पर धनिया उगाने के लिए आप नॉर्मल गार्डन सॉइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसमें 70% खेत की मिट्टी मिलाकर उसमें 30% वर्मीकम्पोस्ट मिला सकते हैं. ध्यान रखें, मिट्टी पूरी सुखी हुई होनी चाहिए. 

कैसा टब लें: धनिया को उगाने के लिए आप कोई भी वेस्ट टब ले सकते हैं, बस यह ध्यान रखना है उसकी गहराई 4 से 6 इंच तक की होनी चाहिए, साथ ही इसमें ड्रेनेज होल भी होने चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

मिट्टी के टुकड़े: टब में सॉइल डालने से पहले उसमें मिट्टी के टुकड़े रख दें, फिर सॉइल को मिला देना है. अब इसमें भीग हुआ धनिया अच्छी तरह से ऊपर फैला देना है. अब लास्ट में ऊपर से और मिट्ठी की एक और लेयर बना लें.

पानी का स्प्रे: अब ऊपर से अच्छी तरह पानी का स्प्रे कर देना है ताकि मिट्ठी अच्छी तरह नीचे तक गीली हो जाए.

धूप में रख दें: अब इस टब को ऐसी जगह रखना है, जहां धूप अच्छी आती हो. दो से तीन बाद चेक करें. अगर लगे कि मिट्टी सुख रही है, तो इसमें पानी का स्प्रे दुबारा करें और अगर मिट्टी गीली ही है, तो स्प्रे करने से बचें. ऐसे ही कुछ दिन में धनिया उगकर तैयार हो जाएगा.   

इसे भी पढ़ें: कम खाने पर भी पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है? इन 4 फ्रूट्स को खाएं, बिना दवा के मिलेगा आराम!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com