विज्ञापन

दही में शहद मिलाकर खाने से क्या होता है?

दही और शहद का कॉम्बिनेशन कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार होता है. इससे शरीर को कई फायदे होते हैं, लेकिन सही तरीके से इसका सेवन करें. यहां जानते हैं दही में शहद मिलाकर खाने से क्या होता है?

दही में शहद मिलाकर खाने से क्या होता है?
Curd and Honey Benefits : दही और शहद खाने के क्या फायदे हैं?

दही को दूध से फर्मेंट करके बनाया जाता है, ऐसे में ये गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. वहीं, इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी पाए जाते हैं. अक्सर लोग दही के साथ चीनी या फिर नमक मिक्स करके खाते हैं. लेकिन अगर आप एक अच्छा विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो दही के साथ शहद मिलाकर खाएं. जी हां, दही और शहद का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए काफी अच्छाहोता है. दही जहां प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स का अच्छा सोर्स है. वहीं, शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और नैचुरल एनर्जी देने वाले गुण मौजूद होते हैं. ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपके सेहत के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है. यहां हम आपको दही और शहद को मिलाकर खाने से शरीर में क्या फायदे होते हैं. इस बारे में विस्तार से बताएंगे. आइए जानते हैं-

गट हेल्थ के लिए है बेस्ट

दही और शहद का कॉम्बिनेशन गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है. यह पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने में मददगार है. वहीं, शहद पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है. ये पेट की हल्की परेशानियों को कम करने में मदद कर सकता है. अगर आप दोनों का कॉम्बिनेशन लेते हैं, तो इससे कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

शहद में नैचुरली एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं. वहीं, दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया भी इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. नियमित रूप से सीमित मात्रा में दही और शहद का सेवन करने से आपके शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद मिल सकती है.

शरीर को मिलती है इंस्टेंट एनर्जी

अगर आपको दिनभर थकान महसूस होती है, तो दही और शहद का कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. सुबह खाने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. शहद में प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है. वहीं, इसके सेवन से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है.

वजन हो सकता कंट्रोल

दही प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. शहद मीठे की इच्छा को संतुलित करने में मदद कर सकता है. इसलिए सीमित मात्रा में दही और शहद का सेवन करने से शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें. 

स्किन और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद

दही में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. वहीं शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं. इसलिए यह संयोजन अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है.

दही और शहद का सेवन कैसे करें?

इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी फ्रेश दही लें, इसमें 1 से 2 चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं. फिर इसका सेवन करें. इसे ब्रेकफास्ट के समय या मिड-मॉर्निंग स्नैक के रूप में लेना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीज या किसी परेशानी से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह लें. 

ये भी पढ़ें - दही जमने के बाद पानी क्यों छोड़ता है? ये 4 जुगाड़ू स्टेप बिगड़ने नहीं देंगे टेक्सचर और स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honey, Curd, Weight Loss, Food, Honey Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com