खीरे के वैसे तो ढेर सारे फायदे हैं और यह हम सभी जानते हैं लेकिन उपवास में खीरे से बेहतर और कुछ नहीं होता. इसमें पानी की मात्रा और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो उपवास के दौरान आपकी भूख को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. खीरा खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है. अक्सर आप खीरे को या तो छीलकर खाते होंगे या फिर सलाद में मिलाकर, लेकिन आज हम आपको खीरे की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आपके उपवास में स्वाद को डबल कर देगी. अगर हम आपसे कहें कि आप अपने नवरात्रि के उपवास में पकौड़े खा सकते हैं वह भी खीरे के तो सुनकर थोड़ा हैरानी जरूर होगी. आज हम आपको खीरे के पकौड़े की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसमें पनीर और आलू की स्टफिंग की जाती है और आप इसे व्रत में एंजॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कुकुंबर पकौड़े की टेस्टी और हेल्दी रेसिपी.

Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत में साबूदाने से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज
इनग्रेडिएंट्स-
खीरा– 2 टुकड़े
पनीर - 25 ग्राम
उबला आलू - 1
हरी मिर्च - बारीक कटी हुई
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
व्रत में नमक - स्वादानुसार
सिंघाड़े का आटा - ½ कप
तेल - पकोड़े तलने के लिये
खीरे का पकौड़े बनाने की रेसिपी-
- खीरे को छीलकर 3 इंच लंबे टुकड़ों में काट लें. स्टफिंग के लिए जगह बनाने के लिए बीज निकाल कर एक तरफ रख दें.
- स्टफिंग बनाने के लिए एक बाउल में पनीर, उबला आलू, कटी हुई मिर्च, आधा भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिला दें. चिकना आटा बनाने के लिए सभी को एक साथ हाथ से मैश करें. इस स्टफिंग के छोटे-छोटे हिस्से लें और खीरा भरें.
- बैटर बनाने के लिए सिंघाड़े का आटा एक बाउल में निकाल लें. बचा हुआ भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला लें. थोड़ा सा पानी डालकर आधा गाढ़ा घोल बना लें. ध्यान दें, सिंघाड़े का आटा पानी सोखता नहीं है इसलिए घोल बनाने के लिए बहुत कम पानी डालें.
- अब एक कढ़ाई में मीडियम फ्लेम पर तेल गर्म करें. प्रत्येक भरवां खीरे के टुकड़े को बैटर में डुबोएं और तलने के लिए गर्म तेल में डालें. आंच धीमी कर दें ताकि खीरा थोड़ा नर्म हो जाए. पकौड़े गोल्डन हो जाने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए.
- बस हो गया आपके व्रत के लिए खीरे का पकौड़ा बनकर तैयार..अब इसे धनिया या इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं