Navratri Special Recipe: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है. तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसके बाद दशहरा और फिर दीपावली जैसे फेस्टिवल का भी इंतजार में हैं. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है और व्रत रखा जाता है. इस दौरान ट्रेडिशनल फलाहारी खाना ही खाया जाता है. ये फूड ज्यादातर घी में बनते हैं तो काफी हैवी होते हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खास और अलग डिश, जो व्रत में खाई जा सकती हैं. ये सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं. इस नवरात्रि इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें.
नवरात्रि स्पेशल हेल्दी रेसिपीज- Navratri Special Healthy Recipes:
1. ग्लूटन फ्री लड्डू
इस नवरात्रि घर पर ग्लूटन फ्री लड्डू जरूर ट्राई करें. इसका टेस्ट आपको बाकी खाने के टेस्ट से बिल्कुल अलग लगेगा. इसके लिए आपको थोड़ा नारियल पाउडर और थोड़ा घिसा नारियल लेकर गुड़ की चाशनी में मिलाकर लड्डू बनाना होगा. इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाना चाहती हैं तो इसमें खजूर मिला लें. खजूर मिलाने के लिए उसे भिगो दें और फिर फूल जाने पर उसे पीसकर लड्डू के सामान के साथ मिक्स कर लें. इसमें ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि व्रत में साबूदाने से बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज

2. जूस
नवरात्रि में जूस का सेवन आपकी हेल्थ से लिए सबसे बेहतर ऑप्शन होगा. इस बार के व्रत में अलग तरीके के जूस का टेस्ट लें. सब्जियों का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है.. आप चाहें तो किसी भी फ्रेश सब्जी के जूस में नींबू और सेंधा नमक मिलाकर पी सकते हैं. नारियल पानी भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
Navratri 2022: क्यों नहीं खाते नवरात्रि व्रत में लहसुन प्याज, यहां जानें कारण
3. क्रंची फ्रूट बाउल
यह एक स्वादिष्ट रेसिपी है. इसे खाने के बाद आपको दुनिया की बाकी चीजें फीकी समझ आएंगी. इसे बनाने के लिए रात में कुछ मेवे को पानी में भिगो दें. सुबह उठने के बाद ताजे फल लें और उन्हें छोटे-छोटे पीस में काट लें. अब मेवे को भी बारीक-बारीक काट लें. मेवे में आप बादाम, अखरोट, काजू, मुनक्का आदि ले सकते हैं. अब एक बाउल लें और उसमें गाढ़ा दूध डाल लें. अब इसके ऊपर से फलों की एक लेयर और मेवे की एक लेयर लगाएं. इसके बाद सूखे मेवे और सीड्स से इसे सजाकर सर्व करें.
4. स्मूदी बाउल
यह काफी एनर्जी वाली रेसिपी मानी जाती है. इसे फलों से बनाया जाता है. व्रत में इसे खाया जा सकता है. सबसे पहले अपना कोई पसंदीदा फल लें. केला बेहतर माना जाता है. अब कुछ घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें. थोड़ी देर बाद फ्रिज से बाहर निकालें और मिक्सर में मेवे, खजूर और दूध के साथ डालकर मिक्स कर लें. यह काफी टेस्टी और सेहतमंद हो सकता है.
Ghatasthapana 2022: कब है घटस्थापना? यहां जानें शुभ मुहूर्त, तिथि, विधि और भोग
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं