फैमिली और फ्रेंड्स के साथ प्यार और खुशियों का इजहार करने के लिए केक एक बेहतरीन तरीका है. खासतौर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन तो केक के बिना अधूरा है. वैसे तो ज्यादातर क्रिसमस पर रम केक बनाया जाता है. पर अगर आप घर पर बच्चों से लेकर बड़ों के लिए केक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्रूट एंड नट केक बना सकते हैं. इसके बैटर में आप अपने फेवरेट ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं. घर पर बहुत ही आसानी से आप इस केक को बना सकते हैं. तो बिना देर करते करते हुए आपको बताते हैं फ्रूट एंड नट क्रिसमस केक की डिलीशियस रेसिपी.
फ्रूट एंड नट क्रिसमस केक इंग्रेडिएंट्स-
- 3/4 कप मैदा
- 1 कप बादाम
- 1 कप अखरोट
- 1 कप हेज़लनट्स
- 1/4 कप पाइन नट्स
- 1 कप पिसे हुए खजूर
- 3 अंडा
- 3/4 कप चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1 कप मार्शचिनो चेरी
- 1/4 कप सूखे अंजीर
- 1/4 कप डिब्बाबंद खुबानी
- 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 चम्मच वनीला
- 1 छोटा चम्मच मक्खन
Kitchen Tips: किचन में मौजूद लकड़ी के बर्तन के जिद्दी दाग कैसे साफ करें, यहां हैं आसान टिप्स
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फ्रूट एंड नट क्रिसमस केक बनाने की रेसिपी- How To Make Fruits And Nuts Cake:
- ड्राई मिक्सचर तैयार करने के लिए, सभी नट्स, खजूर, चेरी, फिग और खुबानी मिलाएं (गार्निशिंग के लिए पाइन नट्स को अलग रख दें). इसके बाद, एक बाउल लें और बेकिंग पाउडर, चीनी और नमक के साथ मैदा मिलाएं. अच्छी तरह से मिलाने के बाद, इसे अखरोट के मिक्सचर में डालें और अच्छी तरह से तब तक हिलाएं जब तक कि सभी नट्स में कोटिंग न हो जाए. अब ओवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें.
- अंडे का मिक्सचर बनाने के लिए, एक बाउल में एग्स तोड़ लें और उन्हें इलेक्ट्रिक बीटर से 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंट लें. इससे अंडा झागदार हो जाएगा. अब इसमें वनीला डालकर अच्छे से मिलाएं. एक बार हो जाने के बाद, इस अंडे के मिश्रण को अखरोट के मिक्सचर में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- अब एक गोल शेप का केक टिन लें और इसे थोड़े से मक्खन से चिकना कर लें. इसे पेपर से लाइन करें और इसमें केक का बैटर डालें. इसे पहले से गरम किए हुए ओवन में रखें और लगभग 1 घंटे 45 मिनट के लिए बेक करें. 1 घंटे 30 मिनट के बाद चेक करें कि केक टूथपिक की मदद से बेक हो गया है या नहीं.
- एक बार केक हो जाने के बाद, इसे ओवन से बाहर निकालें और 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें. अपने पसंदीदा फ्रॉस्टिंग के साथ परोसें और चेरी, बादाम और पाइन नट्स से सजाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
