- मिर्च को एंटीऑक्सिडेंट का एक भंडार भी कहा जाता है
- मिर्च में विटामिन सी पाया जाता है
- नींबू और हरी मिर्च खाने को और स्वादिष्ट बनाने का काम करता है.
Chilli-Based Recipes: वह कौन सा तत्व है, जो भारतीय खाने को और अधिक टेस्टी बनाने का काम करता है. सबसे आम जवाब, जिसका हम सबसे ज्यादा मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं. मिर्च एक ऐसी रेसिपी है जिसके बिना सारे भारतीय व्यंजन अधूरे हैं. यह एक ऐसी सामग्री है. जो न केवल गर्मी पैदा करता है, बल्कि जायके से हमारे तालू को भी रोमांचित करता है. वास्तव में, यदि आप सर्च करते हैं, तो आपको देश भर में लगभग 10 विभिन्न प्रकार की मिर्च मिलेंगी. स्वाद के अलावा इसमें एक अतिरिक्त ज़िंग एड है. मिर्च को विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट का एक भंडार भी कहा जाता है, जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, एलर्जी को रोकने और वजन घटाने में मदद कर सकता है. मिर्च को कैप्साइसिन के कारण ब्लड ग्लूकोज को प्रभावित करने के लिए भी जाना जाता है.
एक नए अध्ययन में आगे पाया गया है कि मिर्च के सेवन से उम्र बढ़ने, दिल की बीमारी से संबंधित मौतों या कैंसर के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वैज्ञानिक सत्र 2020 में हुआ यह एक प्रारंभिक शोध था.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
शोधकर्ताओं ने दुनिया भर के पांच प्रमुख स्वास्थ्य डेटाबेस से 4,729 अध्ययनों पर एक सर्वेक्षण किया. ये वो लोग हैं, जो मिर्च को या तो बहुत कम खाते हैं, या फिर बहुत खाते हैं. नतीजों में पाया गया कि मिर्च खाने वाले लोगों में मृत्यु दर कम देखी गई, उनकी तुलना में जो मिर्च कम खाते हैं.
निष्कर्ष में कहा गया है कि हृदय मृत्यु दर में 26 प्रतिशत की कमी देखी गई.
कैंसर मृत्यु दर में 23 प्रतिशत की कमी देखी गई.
किसी भी कारण से मृत्यु दर में 25 प्रतिशत की कमी मिली.
प्रकाशित अध्ययनों से मिली जानकारी से हमें आश्चर्य हुआ कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली मिर्च सीवीडी और कैंसर मृत्यु दर के खतरे को कम करने से जुड़ी है. यह इस बात पर प्रकाश डालता है कि खाने से जुड़ी चीजें पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम भूमिका निभाती हैं. ये बात कही है वरिष्ठ लेखक बो जू, एमडी, क्लीवलैंड क्लिनिक हार्ट, वैस्कुलर एंड थोरैसिक इंस्टीट्यूट ऑफ क्लीवलैंड, जो ओहियो में कार्डियोलॉजिस्ट हैं.
इन पांइट्स को ध्यान में रखते हुए, हम कह सकते हैं, मिर्च को अपने रेगुलर डाइट में शामिल करें. ताकि खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पूरे हेल्थ को हेल्दी रखा जा सके.
इस बार सर्दियों में बनाएं पोहे और गुड़ से बनने वाले ये हेल्दी लड्डू- Recipe Video Inside

मिर्च के इस्तेमाल से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट डिशः
मिर्च सालनः
मिर्च सालन बिरयानी के साथ परोसी जाने वाली एक फेमस डिश है, जिसे मिर्च, इमली, करी पत्ता, सरसों के बीज आदि के साथ बनाया जाता है.
मिर्च अचारः
कोई भी भारतीय खाना टेस्टी अचार के बिना पूरा नहीं माना जाता. इस रेसिपी को मसालेदार मिर्च, मीठे गुड़ और सिरके के साथ मिलाकर बनाया जाता है. जो आपके तालू को और अधिक टेस्ट देने का काम कर सकती हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Chhath Puja Special: जानें कब है छठ पूजा की तिथि, नहाय-खाय, पूजा सामग्री और स्पेशल रेसिपी

मिर्च वड़ाः
मिर्ची वड़ा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. इस फेमस स्नैक आइटम को हरी मिर्च के साथ बनाया जाता है, जो मसालेदार आलू के मिश्रण के साथ भरा जाता है. आप दिन में कभी भी पाव और हरी चटनी के साथ गर्म और कुरकुरी मिर्ची वड़ा का आनंद ले सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
हरी मिर्च कीमाः
आपके खाने को टेस्टी बनाने के लिए मसालेदार चिकन का एक कटोरा काफी है. हम एक चिकन कीमा रेसिपी लेकर आए हैं. जो बहुत सारी मिर्च लहसुन, अदरक, प्याज और कई मसालों के साथ बनाया जाता है. इसे आप पापड़ खस्ता आदि के साथ खा सकते हैं.
कितनी फायदेमंद है मेथी और पालक की यह बेहतरीन सब्जी, एक बार करें जरूर ट्राई - Recipe Inside

नींबू मिर्च चिकनः
यहां एक और मसालेदार चिकन रेसिपी है. जिससे हम रेगुलर चिकन करी को एक टैंगी टेस्टी ट्विस्ट देते हैं. नींबू और हरी मिर्च खाने को और स्वादिष्ट बनाने का काम करता है. जो हमारे खाने के स्वाद को और बढ़ाने का काम कर सकता है.रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Sunflower Seeds: औषधीय गुणों से भरपूर हैं सूरजमुखी के बीज, जानें के 5 अद्भुत लाभ!
Indian Cooking Tips: घर पर आसानी से बनाएं क्रिस्पी और क्रंची मूंग, उड़द दाल पापड़, यहां जानें विधि
Diwali Snack Recipe: दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी और टैंगी अचारी पनीर टिक्का? यहां देखें वीडियो
इस दिवाली जरूर ट्राई करें स्पेशल पान के लड्डू, यहां देखें रेसिपी वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं