विज्ञापन

कुकर के बिना पतीले में भी आराम से गलेगी चने की दाल, ये आसान हैक्स बना देंगे आपका काम आसान

पतीले में बनेगी एकदम मक्खन जैसी मुलायम चने की दाल, बस अपनाएं ये आसान टिप्स.

कुकर के बिना पतीले में भी आराम से गलेगी चने की दाल, ये आसान हैक्स बना देंगे आपका काम आसान
चने की दाल को पकाने का देसी तरीका.
NDTV

हर भारतीय की पहली पसंद है दाल चावल. बच्चे से लेकर बड़े तक दाल-चावल खाना पसंद करते हैं. अरहर या मसूर की दाल तो झटपट बन जाती है, लेकिन जब बात चने की दाल की आती है, तो कई लोग इसे बनाने से कतराते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि चने की दाल को गलने में काफी समय लगता है. खासकर तब जब इसे प्रेशर कुकर के बिना बनाना हो. क्योंकि पतीले में इसे पकाना किसी टास्क से कम नहीं लगता. कई बार घंटों उबालने के बाद भी दाल के दाने सख्त ही रह जाते हैं.

​अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम कुछ ऐसे किचन हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी झंझट के पतीले में ही बिल्कुल मक्खन जैसी मुलायम और स्वादिष्ट चने की दाल बना सकते हैं. आइए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में.

ये वीडियो भी देखें-

दाल को ​सही समय तक भिगोना है सबसे बड़ा सीक्रेट-

बिना कुकर के चने की दाल को जल्दी और अच्छे से पकाने का सबसे पहला और जरूरी नियम है उसकी सही ढंग से सोकिंग यानी भिगोना. चने की दाल बाकी दालों के मुकाबले काफी सख्त होती है. इसलिए इसे पकाने से कम से कम 3 से 4 घंटे पहले गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें. अगर आपके पास ज्यादा समय है, तो आप इसे रातभर के लिए भी भिगो सकते हैं. सही समय तक भीगने से दाल के दाने अंदर तक नरम हो जाते हैं, जिससे पतीले में उबालते वक्त ये बहुत जल्दी गल जाती है और आपका समय भी बचता है.

​मीठा सोडा या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल-

अगर आप दाल भिगोना भूल गए हैं और आपको जल्दी है, तो किचन में रखा बेकिंग सोडा आपकी इस समस्या को चुटकियों में हल कर सकता है. पतीले में दाल उबालते समय जब पानी में हल्का उबाल आने लगे, तो उसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा यानी मीठा सोडा मिला दें. सोडा डालने से दाल के रेशे जल्दी टूट जाते हैं और दाल बहुत कम समय में एकदम हलवे जैसी सॉफ्ट हो जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

​दाल उबालते वक्त मिलाएं थोड़ा सा घी या तेल-

अक्सर पतीले में दाल उबालते वक्त पानी उफनकर बाहर आने लगता है और गैस का चूल्हा भी गंदा हो जाता है. इस परेशानी से बचने और दाल को जल्दी गलाने के लिए एक बहुत बढ़िया ट्रिक है. जब आप पतीले में दाल और पानी उबलने के लिए रखें, तभी उसमें एक छोटी चम्मच देसी घी या खाने वाला तेल डाल दें. घी या तेल डालने से पानी का सरफेस टेंशन कम होता है, जिससे पानी बर्तन से बाहर नहीं गिरता और दाल अंदर से बहुत ही अच्छे से पककर मुलायम हो जाती है.

​धीमी आंच पर पकाएं- 

जल्दबाजी के चक्कर में तेज आंच पर दाल पकाने से दाल ऊपर से तो पक जाती है, लेकिन अंदर से सख्त ही रह जाती है. पतीले में चने की दाल बनाते वक्त हमेशा धीमी या मध्यम आंच का इस्तेमाल करें. एक बार जब दाल में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच धीमी करके पतीले को प्लेट से ढक दें. धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकने वाली दाल का स्वाद बहुत बढ़िया आता है. 

ये भी पढ़ें- चावल के डब्बे में रोजमेरी रखने से क्या होता है? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chana Dal, Dal Cooking Tips, Dal Cooking Instructions, Dal Cooking Methods, Dal Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com