विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल अब दादरी स्टेशन पर भी रुकेगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और खुर्जा के यात्रियों को बड़ा फायदा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आसपास के जिलों जैसे फफूंद, इटावा, खुर्जा के हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में रहते हैं. इन लोगों को कानपुर जाने के लिए पहले गाजियाबाद या आनंद विहार दिल्ली जाना पड़ता था.

कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल अब दादरी स्टेशन पर भी रुकेगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और खुर्जा के यात्रियों को बड़ा फायदा
कानपुर-आनंद विहार मेल का शेड्यूल बदला
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • कानपुर-आनंद विहार मेल अब दादरी स्टेशन पर भी रुकेगी.
  • दशहरा से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को फायदा मिलेगा.
  • खुर्जा-फफूंद-इटावा जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा.

ग्रेटर नोएडा और नोएडा में रहने वाले लोगों को कानपुर, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, इटावा जाने के लिए दिल्ली या गाजियाबाद ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं जाना होगा. रेलवे ने दशहरा से पहले यात्रियों को बड़ी राहत दी है. रेलवे ने रोजाना चलने वाली ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल के दादरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की दिल्ली या गाजियाबाद से ट्रेन पकड़ने का झंझट पूरी तरह से खत्म हो गई है. रेलवे ने कहा है यह नई व्यवस्था दशहरा से पहले ही शुरू कर दी जाएगी.

लंबे समय से उठ रही थी मांग

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आसपास के जिलों जैसे फफूंद, इटावा, खुर्जा के हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में रहते हैं. इन लोगों को कानपुर जाने के लिए पहले गाजियाबाद या आनंद विहार दिल्ली जाना पड़ता था. इससे उनका समय तो बर्बाद होता ही था, साथ ही जेब पर अतिरिक्त खर्च का बोझ भी पड़ता था. खासकर रात के समय महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. क्षेत्र के लोग लंबे समय से यहां सीधी ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : गोरखपुर से नई अमृत भारत एक्सप्रेस...हैदराबाद तक जाएगी, लखनऊ-कानपुर-भोपाल-नागपुर समेत 19 स्टॉपेज, जानें शेड्यूल

ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल ट्रेन का दादरी स्टेशन पर रुकने की सटीक टाइम-टेबल अभी आधिकारिक तौर पर जारी होना बाकी है, लेकिन इस ट्रेन का मुख्य शेड्यूल इस प्रकार रहेगा.

  • ट्रेन नंबर 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार ट्रेन रोजाना रात 8:40 बजे कानपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल ट्रेन वापसी में रोजाना रात 11:25 बजे आनंद विहार से चलकर अगली सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल का स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर दादरी-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का संचालन पहले से ही किया जा रहा है.

दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने इस संबंध में बताया कि कानपुर मेल के दादरी में रुकने से क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही दादरी स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की पहल भी रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर की जा रही है.

यह भी पढ़ें : मेरठ से खुर्जा और सहारनपुर के लिए दो नई मेमू स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज

यह भी पढ़ें : यूपी-मुंबई एक और स्पेशल ट्रेन का ऐलान, मऊ से चलकर वाराणसी-प्रयागराज-कटनी-इटासी-भुसावल-नासिक होते पहुंचेगी LTT

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Vihar Station, Dadri Station, Train Stoppage, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com