विज्ञापन

कौन-सी दाल सबसे हेल्दी? डॉक्टर ने दी 10 में रेटिंग, मूंग-मसूर में कौन नंबर 1

हर दाल का फायदा एक जैसा नहीं होता. डॉक्टर अभिनव गर्ग ने अलग-अलग दालों को सेहत के हिसाब से नंबर दिए हैं. जानिए मूंग, मसूर, चना, उड़द, राजमा और मिक्स दाल में कौन-सा विकल्प आपके लिए सबसे बेहतर हो सकता है.

कौन-सी दाल सबसे हेल्दी? डॉक्टर ने दी 10 में रेटिंग, मूंग-मसूर में कौन नंबर 1
Best Dal For Health: डॉक्टर ने बताई दालों की रैंकिंग, डायबिटीज वालों के लिए कौन-सी बेस्ट?
NDTV

Best Dal For Health: हर दिन दाल खाते हैं, लेकिन क्या सच में आपको पता है कि कौन-सी दाल आपके शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है? मूंग, मसूर, चना या उड़द. हर दाल की अपनी खासियत है, लेकिन डॉक्टर के मुताबिक एक दाल ऐसी है जिसे ‘परफेक्ट' कहा जा सकता है. किसी दाल में प्रोटीन ज्यादा होता है, तो कोई फाइबर से भरपूर होती है. कुछ दालें डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर मानी जाती हैं, तो कुछ हड्डियों और पाचन की सेहत का खास ध्यान रखती हैं.

ऐसे में अगर आप भी सोचते हैं कि कौन-सी दाल रोज खानी चाहिए, तो दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव गर्ग की बताई रेटिंग आपके लिए काम की हो सकती है. आइए जानते हैं किस दाल को सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं और किसका क्या फायदा है. 

दालें प्रोटीन, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत होती हैं.

रोज कौन-सी दाल खानी चाहिए?

रोज खाने के लिए मूंग दाल सबसे अच्छा विकल्प मानी जाती है क्योंकि यह हल्की, आसानी से पचने वाली और प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होती है. अगर वैरायटी चाहिए तो मिक्स दाल भी खाई जा सकती है, जिससे शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व मिलते हैं.

सबसे ज्यादा प्रोटीन किस दाल में होता है?

आमतौर पर उड़द दाल और मसूर दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा चना दाल भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. हालांकि सही पोषण के लिए अलग-अलग दालों को मिलाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

डायबिटीज में कौन-सी दाल खानी चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर दाल और चना दाल बेहतर मानी जाती हैं क्योंकि इनमें फाइबर ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. मूंग दाल भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह पाचन के लिए हल्की होती है.

क्या मिक्स दाल ज्यादा हेल्दी है?

हाँ, मिक्स दाल को ज्यादा हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें अलग-अलग दालों के पोषक तत्व एक साथ मिलते हैं. इससे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का बैलेंस बेहतर होता है, जो शरीर की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है.

किसे कौन-सी दाल खानी चाहिए?

वजन घटाने वाले :मूंग दाल
डायबिटीज :मसूर / चना
हड्डियों के लिए : उड़द
पाचन कमजोर :मूंग

मूंग, मसूर या चना? जानिए किस दाल को मिले 10/10 और क्यों

मूंग दाल – 10/10 (सबसे बेस्ट)

डॉ. अभिनव गर्ग ने मूंग दाल को पूरे 10 में 10 नंबर दिए हैं और इसे दालों का राजा बताया है. उनके मुताबिक ये सबसे बैलेंस्ड दाल है. इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. बीमारी से ठीक हो रहे लोगों, डायबिटीज के मरीजों और पेट की सेहत का ध्यान रखने वालों के लिए ये सबसे अच्छे विकल्पों में गिनी जाती है.

मसूर दाल – 9/10 (महिलाओं के लिए फायदेमंद)

मसूर दाल को डॉक्टर ने 10 में 9 नंबर दिए हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट अच्छी मात्रा में होता है. खासकर महिलाओं के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है. अगर इसे चावल और नींबू के साथ खाया जाए, तो विटामिन सी की मदद से शरीर आयरन को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है.

चना दाल – 8/10 (डायबिटीज कंट्रोल)

चना दाल को 10 में 8 नंबर मिले हैं. इसमें फाइबर काफी ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद कर सकता है. हालांकि कुछ लोगों को इसे खाने के बाद गैस या पेट फूलने की परेशानी हो सकती है. इसलिए इसे 4 से 6 घंटे भिगोकर पकाने की सलाह दी जाती है.

उड़द दाल – 8/10 (हड्डियों के लिए)

उड़द दाल को भी 10 में 8 नंबर मिले हैं. ये प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत मानी जाती है. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने में इसका अहम योगदान हो सकता है. अगर इसे खाने के बाद पेट भारी लगता है, तो इडली या डोसा जैसे फर्मेंट किए गए रूप में खाना बेहतर माना जाता है.

राजमा – 7/10

राजमा को डॉक्टर ने 10 में 7 नंबर दिए हैं. इसमें भी प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं. हालांकि इसे कम से कम 8 घंटे भिगोकर ही पकाना चाहिए. कुछ लोगों को इससे गैस या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इसलिए इसे हफ्ते में एक बार खाना बेहतर माना जाता है.

मिक्स दाल – 10/10 (सबसे balanced)

अगर एक ही विकल्प चुनना हो, तो डॉक्टर मिक्स दाल को भी पूरे 10 में 10 नंबर देते हैं. उनके मुताबिक मूंग, मसूर, चना और अरहर दाल को 40:25:20:15 के अनुपात में मिलाकर बनाया जा सकता है.

इसे 1 से 2 घंटे भिगोने के बाद घी में हींग का तड़का लगाकर पकाने से अलग-अलग दालों के पोषक तत्वों का फायदा एक साथ मिल सकता है. अगर आपको कोई बीमारी है या पाचन से जुड़ी परेशानी रहती है, तो डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

Dr. Abhinav Garg (MD | Pgd Endocrinology (UK)

यह भी पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protein Rich Dal, Best Dal For Health, Moong Dal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com