Gas Relief Home Remedies: कई बार ऐसा होता है कि जब आप सुबह उठते हैं तो गैस बन जाती है. खाली पेट होने की वजह से गैस बनना बेहद कॉमन है. इसके अलावा खराब खानपान, बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और लाइफस्टाइल भी कई बार गैस, पेट दर्द और कब्ज की वजह बन जाती है. पेट में जब गैस बनती है तो इसकी वजह से पेट दर्द, उलझन, उल्टी होना जैसी समस्या होती है. वही गैस बनने की वजह से कई बार सिर दर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है. इस समस्या से राहत पाने के लिए कई बार लोग सुबह उठते ही गैस की दवा खा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समस्या से राहत पाने के लिए आपके किचन में मौजूद कुछ चीजें आपके काम आ सकती हैं. इनका सेवन करने से गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
अजवाइन का पानी
अगर आपको गैस की समस्या होती है तो आप खाना खाने के बाद 1 चम्मच अजवाइन का सेवन कर लें. इसके साथ ही सुबह उठने के बाद 1 चम्मच अजवाइन का सेवन करने से पूरे दिन गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी. अगर आप चाहें तो इसके साथ काला नमक मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. हुत ज्यादा परेशानी के लिए रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना चाहिए, यह गैस-एसिडिटी को पूरी तरह से दूर कर देगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि दादी-नानी के नुस्खों की भी बात करें तो उस समय पर भी पेट दर्द और गैस से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन किया जाता रहा है. अजवाइन, पेट की लाइनिंग की रक्षा भी करता है ताकि खाने के एसिड उससे सीधे संपर्क में न आए. इस तरह अजवाइन प्राकृतिक रूप से एसिडिटी कम करके पेट का स्वास्थ्य बेहतर बनाता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं