विज्ञापन

सुबह मिनटों में हो जाएगा पेट साफ, बस 1 मिनट कर लें ये काम, योगाचार्य ने बताया आसान तरीका

Yoga For Constipation Relief: सुबह घंटों टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट नहीं होता है साफ, तो सिर्फ एक 1 मिनट करें ये काम. इस आर्टिकल में जानें पेट साफ करने का सही तरीका.

सुबह मिनटों में हो जाएगा पेट साफ, बस 1 मिनट कर लें ये काम, योगाचार्य ने बताया आसान तरीका
Constipation Relief: पेट को कैसे साफ करें.

Kabj Ke Upaye: अक्सर आपने कई लोगों को सुबह-सुबह ये कहते हुए सुना होगा कि पेट साफ नहीं हो रहा है.  अगर पेट ठीक से साफ न हो, तो पूरा दिन खराब सा चला जाता है. पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारें ये सब चीजें हमें बेचैन करती हैं. पेट सही से साफ न होने के चलते किसी काम में मन नहीं लगता, न ही कुछ खाने की इच्छा होती है. कई लोग तो सुबह पेट साफ करने के चक्कर में टॉयलेट में घंटों बैठे रहते हैं, लेकिन उसके बाद भी उसका पेट साफ नहीं होता है.  अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं. योगाचार्य कुलदीप त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पेट साफ करने का सरल तरीका बताया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जब हमारा पेट साफ नहीं होता, तो शरीर के अंदर गंदगी (टॉक्सिंस) जमा होने लगती है. यह गंदगी खून में मिलकर चेहरे पर दाने, सुस्ती और चिड़चिड़ेपन का कारण बनती है. कई बार तो ऐसा होता है कि नाश्ता करते ही फिर से टॉयलेट भागना पड़ता है. योगाचार्य के अनुसार, इसका हल दवाओं में नहीं बल्कि हमारे बैठने और पानी पीने के तरीके में छिपा है.

यहां देखें पोस्ट-

पेट साफ करने के लिए सुबह 1 मिनट करें ये काम- Best Yoga For Constipation Relief:

स्टेप 1- मलासन में बैठकर पिएं पानी- 

योगाचार्य कुलदीप त्यागी बताते हैं कि सुबह सबसे पहले आपको मलासन (Malasana) में बैठना चाहिए.

तरीका- अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप रखें और उकड़ू (जैसे पुराने समय में लोग शौच के लिए बैठते थे) बैठ जाएं. अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें.

क्या करें- इस स्थिति में बैठकर एक गिलास गुनगुना पानी धीरे-धीरे पिएं. 

फायदा- इस पोजीशन में बैठने से हमारी आंतों पर दबाव पड़ता है, जिससे मल नीचे की तरफ खिसकने लगता है और दबाव महसूस होने लगता है.

स्टेप 2- त्रेयक ताड़ासन- 

पानी पीने के तुरंत बाद आपको शरीर में थोड़ी हलचल पैदा करनी होगी. इसके लिए 'त्रेयक ताड़ासन' सबसे बेस्ट है.

तरीका- सीधे खड़े हो जाएं. अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाएं और हथेली ऊपर की तरफ करके हाथों को आसमान की ओर ले जाएं. गहरी सांस भरते हुए पूरे शरीर को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करें. ऐसा महसूस करें जैसे कोई आपको ऊपर खींच रहा हो. फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य हो जाएं. 

स्टेप 3- बॉडी ट्विस्टिंग- 

आखिरी स्टेप में आपको अपनी कमर को थोड़ा घुमाना है ताकि पेट की गंदगी को बाहर निकलने का रास्ता मिले.

तरीका- खड़े-खड़े ही एक हाथ को कंधे पर रखें और दूसरे को पीछे कमर पर ले जाएं. अब धीरे-धीरे अपने शरीर को पीछे की तरफ घुमाएं. एक बार दाएं और एक बार बाएं.

फायदा- यह क्रिया आपके पेट के अंगों की मसाज करती है, जिससे कब्ज की समस्या जड़ से खत्म होने लगती है.

ये भी पढ़ें- हेल्दी फूड के नाम पर बाजार में बेची जा रही ये 5 चीजें, आपकी सेहत के लिए कितनी हेल्दी?

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
This Yoga Is Best For Constipation Relief 1 Minute, Yoga To Clean Stomach Dirt Quickly, Constipation Relief Tips, Yoga For Stomach Clean, Malasana Benefits, How To Cure Constipation Naturally, Morning Routine For Clear Bowels, Kuldeep Tyagi Yoga Tips, Stomach Gas Solution, Taryak Tadasana Steps, Natural Way To Clean Intestines, Digestion Problems Solution, Morning Habits For Health, Home Remedies For Constipation, One Minute Stomach Clean Trick, Benefits Of Drinking Warm Water, Detoxify Body Naturally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com