Ways To Maintain Good Digestion: बहुत लोगों की ये समस्या होती है कि कुछ भी खाएं उन्हें पचता नहीं है. ब्लोटिंग, एसिडिटी और डायरिया, कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत और खान-पान का ध्यान नहीं रख पाते जिसकी वजह से ये समस्याएं होती हैं. पाचन से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने और डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए आखिर क्या कुछ किया जाना चाहिए इसे लेकर NDTV ने सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ अमित मिगलानी से बात की. गर्मियों में खासकर आपको अपनी डाइट का किस तरह ध्यान रखना चाहिए इसे लेकर डॉ ने कई जरूरी टिप्स दिए.

गर्मियों में पाचन दुरुस्त रखने के उपाय | Ways To Maintain Good Digestion During Summer
शरीर को रखें हाइड्रेटेड
गर्मियों के मौसम में दिन भर में तीन-चार लीटर पानी पीएं. हर एक दो घंटे में गिलास भर कर पानी पीएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें. ये पाचन के लिए बहुत जरूरी है. इसके अलावा अपने पूरे दिन के खाने में ऐसे फलों को शामिल करें जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. इसके लिए आप मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें, किसी फैंसी फल की आपको जरूरत नहीं है, जो सिर्फ महंगे हैं लेकिन उनका पोषण वैल्यू नहीं है. आपको फ्रोजन फ्रूट नहीं खाना, ताजा फल सेहत के लिए अच्छा होता है.
प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं
खाना अच्छे से पचे इसके लिए ये भी जरूरी है कि आप प्रोटीन अधिक लें. डॉ मिगलानी कहते हैं कि अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो अंडा, मछली और चिकन खा सकते हैं. लेकिन अगर वेजिटेरियन हैं तो दाल, पनीर और सोयाबीन आदि खाएं.
तेल का इस्तेमाल कम
अधिक तेल खाने से पाचन तंत्र कमजोर होता है. पाचन दुरुस्त रखना है तो तेल का सेवन कम करें. अधिक तला-भुना खाना न खाएं. हल्के तेल में पौष्टिक भोजन करें, तो पाचन ठीक रहेगा और शरीर को सही पोषण भी मिलेगा.
प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी
जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना लें. इस तरह के फूड डाइजेस्टिव सिस्टम पर नेगेटिव असर डालते हैं. इसके अलावा शुगर की मात्रा कम करें, पॉलीअनसेचुरेडेट ऑयली फूड से परहेज करें. इस तरह से अपनी डाइट का ख्याल रखें.
इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ते Pet कहां मिलते हैं? ये हैं भारत की 3 मशहूर मार्केट!
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं